फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli again got the first place in the circle

मंडल में शामली ने फिर पाया पहला स्थान

Sun, 03 Oct 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shamli again got the first place in the circle
मंडल में शामली ने फिर पाया पहला स्थान
विज्ञापन

शामली। कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत अक्तूबर के पहले मेगा कैंप की शासन से जारी हुए रैंकिंग में सहारनपुर मंडल में शामली एक बार फिर पहले स्थान पर रहा है। सितंबर के तीनों मेगा कैंप में भी जनपद ने मंडल में पहले स्थान पर रहा। प्रदेश स्तर पर जनपद 13वें स्थान पर रहा है।
शासन ने कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत हर महीने तीन मेगा कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अक्तूबर का पहला मेगा कैंप शुक्रवार को लगाया गया। इस मेगा कैंप में शामली जनपद को 19500 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य मिला था। लक्ष्य के सापेक्ष जनपद में 15911 लोगों को टीके लगाए गए। इस तरह से 81.59 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि शासन स्तर से जारी मेगा कैंप की रैंकिंग में शामली प्रदेश में 13वें स्थान पर रहा है। सहारनपुर मंडल में शामली पहले स्थान पर रहा है।
विज्ञापन

सितंबर के तीनों मेगा कैंप में भी शामली पहले स्थान पर रहा है। मंडल में मुजफ्फरनगर दूसरे स्थान पर रहा। 40 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 1885 लोगों को टीके लगाए गए। इस तरह से इस जिले में 49.71 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। प्रदेश में मुजफ्फरनगर 44वें स्थान पर रहा। सहारनपुर जनपद मंडल में तीसरे स्थान पर रहा। इस जनपद में 45.70 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। 49700 के लक्ष्य के सापेक्ष 22713 लोगों को टीके लगे हैं। प्रदेश में सहारनपुर जनपद 54वें स्थान पर रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने टीकाकरण अभियान में लगे स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मियों को प्रदेश स्तर पर अच्छी रैंक और सहारनपुर मंडल में पहले स्थान पर बने रहने के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 800 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। जिले में चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को 15 बूथों पर 800 लोगों को टीके लगाए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 18 से 44 साल के लोगों को नौ बूथों पर टीके लगाए गए। 1350 के लक्ष्य के सापेक्ष 597 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगे हैं। 44.22 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। वैक्सीन की 61 वॉयल खर्च हुई। इसके अलावा 45 प्लस वाले लोगों को छह बूथ पर टीके लगाए गए। 600 के लक्ष्य के सापेक्ष 203 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 33.83 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 20 वॉयल खर्च हुई। इस तरह से जिले में 800 लोगों को टीके लगे हैं। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed