फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli again got first place in Saharanpur division

सहारनपुर मंडल में शामली ने फिर पाया पहला स्थान

Wed, 29 Sep 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shamli again got first place in Saharanpur division
सहारनपुर मंडल में शामली ने फिर पाया पहला स्थान
विज्ञापन

शामली। स्वास्थ्य विभाग के सितंबर माह के तीसरे मेगा कैंप में जनपद शामली प्रदेश में 15वें स्थान पर रहा है। इस माह के दूसरे मेगा कैंप में जनपद 12वें स्थान पर रहा था। सहारनपुर मंडल की बात करें तो जनपद फिर पहले स्थान पर काबिज रहा। मुजफ्फरनगर दूसरे व सहारनपुर तीसरे स्थान पर रहा।
शासन के निर्देश पर हर महीने आयोजित होने वाले कोरोनारोधी मेगा कैंप की प्रदेश स्तर पर रैंकिंग जारी की जाती है। मेगा कैंप में ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाने का लक्ष्य दिया जाता है। सितंबर माह का तीसरा मेगा कैंप सोमवार को हुआ। जनपद में 84 बूथों पर 38 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 25121 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। इस तरह से लक्ष्य के सापेेक्ष 66.11 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि प्रदेश स्तर से जारी रैंकिंग में जनपद शामली 15वें स्थान पर रहा है। इस महीने में 16 सितंबर केे हुए मेगा कैंप में जनपद 12वें स्थान पर रहा था। उस दिन 78.04 प्रतिशत टीकाकरण हुआ था। सहारनपुर मंडल में शामली पिछली बार की तरह इस बार भी पहले स्थान पर रहा। मुजफ्फरनगर दूसरे और सहारनपुर तीसरे स्थान पर रहा। मुजफ्फरनगर में 75000 के लक्ष्य के सापेक्ष 39256 लोगों को टीके लगे। 52.34 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। सहारनपुर में एक लाख के लक्ष्य के सापेक्ष 38547 लोगों को टीके लग पाए और 52.34 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में मुजफ्फरनगर 42वें और सहारनपुर 63वें स्थान पर रहे। इससे पहले हुए दूसरे मेगा कैंप में मुजफ्फरनगर 49वें और सहारनपुर 59वें स्थान पर रहा था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर का कहना है कि सोमवार को तीसरे मेगा कैंप के दिन किसान संगठनों का जगह-जगह चक्का जाम रहा था। इस बार टीकाकरण का प्रतिशत कम होने की यह वजह भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed