{"_id":"672e461d726e17b6ef039790","slug":"shamli-accountant-got-trapped-in-the-matter-of-just-rs-5000-when-caught-red-handed-he-said-2024-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: रिश्वत लेना पड़ा भारी, महज 5000 रुपये के चक्कर में फंस गया लेखपाल, रंगेहाथ पकड़ा तो बोला...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: रिश्वत लेना पड़ा भारी, महज 5000 रुपये के चक्कर में फंस गया लेखपाल, रंगेहाथ पकड़ा तो बोला...
Fri, 08 Nov 2024 10:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:41 PM IST
सार
शिकायतकर्ता सुधीर ने बताया कि भूमि में अंश बदलवाने को लेकर लेखपाल सत्यवीर सिंह ने रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
रिश्वत लेने का आरोपी लेखपाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम ने ऊन तहसील गेट पर खतौनी में अंश बदलवाने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल सत्यवीर सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लेखपाल द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ता के भाई से रिश्वत मांगी जा रही थी।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर सहारनपुर एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ने टीम के साथ जाल बिछाया। कस्बा ऊन की पट्टी नौतना निवासी सुधीर कुमार की शिकायत पर लेखपाल सत्यवीर सिंह निवासी गांव भभीसा थाना कांधला को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ऊन तहसील गेट से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतकर्ता सुधीर कुमार ने बताया कि वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में एलएलबी की प्रैक्टिस कर रहा है। उसने 11 माह पूर्व अपने ताऊ की तीन बीघा जमीन खरीदी थी। इसके बाद जमीन के हिस्से खतौनी में चढ़ने पर उनकी तीन बीघा भूमि उनके पिता के नाम और डेढ़ बीघा भाभी के नाम थी। भूमि में अंश बदलवाने को लेकर लेखपाल सत्यवीर सिंह से बात की गई थी। उसके छोटे भाई नीरज से लेखपाल ने अंश बदलवाने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शुक्रवार को ऊन तहसील के गेट पर चाय की दुकान पर पहुंचकर लेखपाल ने रिश्वत के पांच हजार रुपये मांगे थे। रिश्वत लेते हुए लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह की तरफ से लेखपाल के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।