{"_id":"68a60c84b428227c8f0c0d78","slug":"shamli-a-young-man-was-returning-on-a-bike-after-taking-his-wife-manja-cut-the-neck-2025-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: पत्नी को ससुराल से लेकर बाइक पर लौट रहा था युवक, लहराता हुआ आया चीनी मांझा और काट दी गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: पत्नी को ससुराल से लेकर बाइक पर लौट रहा था युवक, लहराता हुआ आया चीनी मांझा और काट दी गर्दन
Wed, 20 Aug 2025 11:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:27 PM IST
सार
एलम बाईपास के पास कारपेंटर संजीव के साथ यह हादसा हुआ। संजीव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। लोगों ने चीनी मांझे पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
चीनी मांझा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलम बाईपास के पास बुधवार को चीन निर्मित मांझे की चपेट में आकर कारपेंटर संजीव की गर्दन कट गई। घायल को कस्बे के सामुदायिक केंद्र पर भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
कैराना थाना क्षेत्र के गांव गोगवान निवासी कारपेंटर संजीव कश्यप बुधवार सुबह अपनी पत्नी मानसी को लेने ससुराल बागपत के थाना रमाला के गांव माजरा गया था। वहां से शाम को पत्नी के साथ अपनी बाइक से लौट रहा था। उसके फुफेरे भाई अंकित ने बताया कि जैसे ही संजीव एलम बाइपास से कांधला की ओर चला तो अचानक एक पतंग समेत चीन निर्मित मांझा उनकी गर्दन पर आकर लिपट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी तरह संजीव ने बाइक को रोक लिया, मगर तब तक मांझे से गर्दन बाईं तरफ गहराई तक कट चुकी थी, जिससे संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पत्नी मांझे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया और प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी कांधला पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल शामली के लिए रेफर कर दिया गया है।
लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और चीन निर्मित मांझे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उधर, एसपी का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।