Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: A man backed out of marriage after a seven-year relationship; his girlfriend arrived from Dehradun

शामली: सात साल के प्यार के बाद शादी से मुकरा युवक, देहरादून से ढोल-नगाड़ों संग बरात लेकर पहुंच गई प्रेमिका

Thu, 19 Nov 2026 06:50 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 19 Nov 2026 06:50 PM IST
सार

देहरादून की बीएससी की छात्रा अपनी मां और बहनों को लेकर एलम कस्बे में पहुंच गई। उसने बताया कि मर्चेंट नेवी में तैनात युवक ने उसका उत्पीड़न किया और अब दो दिन बाद गाजियाबाद की किसी युवती से शादी कर रहा है। 

विज्ञापन
Shamli: A man backed out of marriage after a seven-year relationship; his girlfriend arrived from Dehradun
बरात लेकर पहुंची युवती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांधला कस्बे के एलम का युवक सात साल के प्रेम प्रसंग के बाद शादी के वादे से मुकर गया तो युवती बरात लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। देहरादून की युवती अपनी मां, बहन समेत नौ परिजनों के साथ कांधला आ गई।। युवती और उसके परिजन हाथों में बैनर लेकर पहुंचे थे, जिस पर लिखा था- ‘दुल्हन लेकर आई बरात’। युवती बीएससी की छात्रा है, जबकि युवक मर्चेंट नेवी में तैनात है। युवती का कहना है कि या तो युवक वादे के अनुसार उससे शादी करे, या फिर पुलिस कार्रवाई करे।
विज्ञापन

 
Trending Videos

युवती ने बताया कि युवक की बहन उसकी दोस्त थी। उसी के जरिये युवक से उसकी पहचान हुई। इसके बाद युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और देहरादून में गलत काम किया। युवती ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से युवक ने उससे बात करना बंद कर दिया है। अब सुनने में आया है कि युवक की शादी गाजियाबाद में किसी युवती से तय हो गई है। दो दिन बाद उसकी शादी होनी है। इसलिए वह अपने परिवार समेत बरात लेकर एलम आ गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का कहना है कि या तो युवक अपना वादा पूरा करते हुए उससे शादी करे, अन्यथा पुलिस युवक को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करे। वहीं अचानक युवती और उसके परिजनों के पहुंचने से युवक के परिवार में हड़कंप मच गया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। एएसपी सुमित का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर हंगामे की स्थिति है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed