फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: 11 days stained with blood... first killed the wife, then the father and now the mother.

Shamli: खून से सने 11 दिन... पहले पत्नी, फिर पिता और अब मां को मार डाला

Wed, 21 Aug 2024 05:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 21 Aug 2024 05:42 PM IST
सार

शामली में पिछले 11 दिनों में रिश्तों के कत्ल की यह तीसरी घटना है। इससे पहले पत्नी और पिता को मौत के घाट उतारा जा चुका है।

विज्ञापन
Shamli: 11 days stained with blood... first killed the wife, then the father and now the mother.
वह स्थान जहां साजो की हत्या की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में पिछले 11 दिन में रिश्तों के कत्ल की यह तीसरी वारदात है। 10 अगस्त की रात को झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव मंसूरा में इसराइल ने दहेज में बाइक न मिलने पर पत्नी नरगिस की गला काटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

12 अगस्त को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला विवेक विहार शामली में प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर विकास उर्फ चीनू ने अपने पिता बैंक के सेवानिवृत्त मुख्य खजांची विनोद गुप्ता की सिर पर प्लास से कई वार कर हत्या की।
विज्ञापन

21 अगस्त की रात को चौसाना में सोबान ने अपनी मां साजो की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। 

दो माह पहले पिता को फावड़े से मौत के घाट उतारा था
चौसाना के गांव बल्ला माजरा में दो माह पहले 11 जून को 17 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपने पिता फजलू रहमान की फावड़े से काटकर हत्या कर दी थी। उस समय दोनों बाग में किसी काम से गए थे। वहीं पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मृतक फजलू रहमान गांव की मस्जिद में इमाम थे। उस समय भी आरोपी को मानसिक रूप से बीमार बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shamli: 11 days stained with blood... first killed the wife, then the father and now the mother.
साजो की मौत के बाद विलाप करते परिजन और आसपास के लोग। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस थाने से न छोड़ती तो बच सकती थी मां की जान 
सोबान ने मंगलवा रात पड़ोसियों के घरों और वाहनों में तोड़फोड़ की थी। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई थी, लेकिन जब यह बताया गया कि वह मानसिक रूप से बीमार है, तो एक घंटे बाद ही उसे छोड़ दिया। अगर पुलिस उसे न छोड़ती और बाकायदा उसकी काउंसिलिंग और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा जाता, तो वह अपनी मां की हत्या ना करता। बुजुर्ग साजो की जान बच जाती। 
एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि पुलिसकर्मियों द्वारा आरोपी को छोड़ने के मामले की जांच कराई जाएगी। आरोपी के खिलाफ पहले ही कार्रवाई होनी चाहिए थी।


 

Shamli: 11 days stained with blood... first killed the wife, then the father and now the mother.
साजो की हत्या के बाद जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
परिवार करता है कपड़े का कारोबार, गम का बना माहौल
अपनी मां की हत्या करने वाला आरोपी सोबान शादीशुदा है। पूरा परिवार कपड़े के कारोबार से जुड़ा है। उसका पिता चौसाना निवासी अय्यूब कपड़े की फेरी लगाता है। उसके सात पुत्री व तीन पुत्र हैं। इनमें दो पुत्र व तीन पुत्रियां अविवाहित हैं। आरोपी सोबान पांचवें नंबर का है। उसकी पत्नी और एक छोटी बेटी है। ग्रामीणों के अनुसार अय्यूब के सभी पुत्र बंगलूरू में रहते हैं और वहां कपड़े का कारोबार करते हैं। सोबान भी उनके साथ ही काम करता था, लेकिन बीमार होने पर कुछ दिन पहले वह गांव आ गया था। कुछ समय के लिए उसने राज मिस्त्री का काम भी किया। पिछले चार-पांच दिन से उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद से वह इस तरह की हरकतें कर रहा था। परिजन उसका गांव में निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे थे।

Shamli: 11 days stained with blood... first killed the wife, then the father and now the mother.
मां की हत्या का आरोपी सोबान । - फोटो : अमर उजाला
आरोपी की पत्नी नफीसा ने बताया कि उसका पति पिछले तीन चार दिन से बेवजह मां और परिवार के अन्य सदस्यों से झगड़ा कर रहा था। धमकाने पर सभी से गालीगलौज करता था। दो साल पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। उसके बाद अपने भाइयों के पास बंगलूरू जाकर कपड़े का काम करने लगा था। इसके बाद यहां आने पर पशुओं की खरीद फरोख्त का काम कर लेता था। अब पिछले कुछ समय से वह कोई कार्य नहीं कर रहा था। रात को वह और उसका पति एक कमरे में थे, जबकि मां दूसरे कमरे में और पिता अय्यूब तीसरे कमरे में सोये थे। इसी दौरान सोबान ने उठकर अपनी मां की फावड़े से काटकर हत्या कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed