फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shakuntala murder case: Police empty handed after a month

शकुंतला हत्याकांड : एक माह बाद पुलिस खाली हाथ

Sat, 25 Sep 2021 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Shakuntala murder case: Police empty handed after a month
झिंझाना। बिड़ौली निवासी शकुंतला हत्या प्रकरण की गुत्थी पुलिस एक माह से ज्यादा समय बीतने पर भी सुलझा नहीं पाई है। पीड़ित परिजन दहशत में जी रहे हैं।
विज्ञापन

बिड़ौली हरिनगर निवासी करीब 50 वर्षीय महिला शकुंतला 20 अगस्त को अपने खेत में सब्जी तोड़ने गई थी। जब वह देर शाम तक भी वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उन्हें काफी तलाश किया। 21 अगस्त की सुबह फिर तलाश शुरू की तो पड़ोसी आत्मराम के गन्ने के खेत से शकुंतला का शव मिला। पति करेशन की ओर से दर्ज इस मुकदमे में अपने भाई की पत्नी रेखा को शक के आधार पर नामजद किया था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई टीमें बनाई थी। एक माह से ज्यादा समय बीतने पर भी हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है। जबकि पुलिस रेखा व उसके रिश्तेदारों के अलावा मृतक पक्ष व उनके रिश्तेदारों से भी कई दिनों तक पूछताछ कर चुकी है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। शकुंतला के परिजनों का कहना है कि पुलिस की ढ़िलाई से हमारी जान को भी खतरा हो सकता है।

एडिशनल एसपी ओपी सिंह का कहना है कि बिना सबूत मिले किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। इस मामले में भी थाना प्रभारी निरीक्षक को कुछ आदेश दे गए हैं। उम्मीद है जल्द ही इस हत्या के आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed