फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shahzad was taken on remand, the businessman was also questioned

शहजाद को रिमांड पर लिया, व्यापारी से भी पूछताछ

Thu, 28 Oct 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Shahzad was taken on remand, the businessman was also questioned
चौसाना (शामली)। बीजेपी नेता की दुकान में सितंबर माह में हुए विस्फोट प्रकरण में 25 हजार के फरार इनामी शहजाद को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चौसाना के एक व्यापारी को हिरासत में लिया और पूछताछ की।
विज्ञापन

14 सितंबर को पुलिस चौकी के सामने बीजेपी नेता की इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में विस्फोट हो गया था। मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं जबकि हैदर और शहजाद फरार पर रहे थे। शहजाद ने कोर्ट में सरेंडर किया था जिसको पुलिस ने रिमांड पर लिया। घटना के पहलुओं को जोड़ने के लिए उसे चौसाना चौकी लाया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गौरव नाम के एक व्यापारी को हिरासत में लिया और पूछताछ की।
विज्ञापन

बताया जाता है कि हिरासत में लिए व्यापारी से ही विस्फोटक रखने वाला लोहे का बॉक्स खरीदा गया था। व्यापारी, शहजाद से पूछताछ करने के लिए सीओ और एसपी शामली भी चौसाना पहुंचे और जानकारी ली। एलआईयू भी मौके पर ही बनी रही। पुलिस ने पूछताछ के बाद व्यापारी को सुपुर्दगी में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में व्यापारी के घर दिल्ली क्राइम ब्रांच भी दे चुकी है दबिश
चौसाना। शहजाद को रिमांड पर लेने के बाद जिस व्यापारी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की उसी व्यापारी के घर वर्ष 2019 में दिल्ली पुलिस ने दबिश दी थी। आरोप था कि फर्जी तरीके से आईआरसीटीसी से टिकट बुकिंग की गई। जिसमें प्रतिबंधित साफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा था।

शहजाद ने बल्लामाजरा में किया था विस्फोट का ट्रायल
चौसाना। बीजेपी नेता की दुकान में बम विस्फोटक पूर्व से प्रायोजित था। पुलिस सूत्र बताते है कि घटना से एक महीने पूर्व बल्लामाजरा गांव के जंगल में खाली पड़े मुर्गी फार्म के पास बम विस्फोट का ट्रायल कर लिया गया था ताकि बम की क्षमता का अंदाजा लगाया जा सके। बम का ट्रायल तैमूर, शहजाद व दाउद ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed