फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shaheen murder case: Demand to investigate the case by CBI

शाहीन हत्याकांड : मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग

Wed, 22 May 2024 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 22 May 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Shaheen murder case: Demand to investigate the case by CBI
शामली/चौसाना। खोड़समा की लापता किशोरी की हत्या के मामले में परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका की मां शाहिदा का कहना है कि डेढ़ साल बाद कैसे हत्यारों का पता लगेगा। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन




चौसाना के गांव खोड़समा की 21 जनवरी 2023 को किशोरी शाहीन लापता हो गई थी। उसी दौरान सहारनपुर के खडलाना में एक शव के जले हुए अवशेष मिले थे। दोनों जनपदों की पुलिस ने जांच करते हुए खोड़समा के पीड़ित परिवार का डीएनए सैंपल भेजा था जो अब किशोरी से मैच हो गया। पीड़ित परिवार किशोरी की हत्या की जानकारी पाकर सदमे में है। किशोरी की मां शाहिदा का कहना है कि हम लोग गरीब परिवार से हैं, इसलिए पुलिस ने हमारी बेटी के लापता होने के बाद तलाश करने में लापरवाही की और उसके हत्यारे आज तक पकड़े ना जा सके। डेढ़ साल बीतने के बाद भी आज तक हत्यारे पकड़े नहीं जा सके हैं। कहा कि सीबीआई या फिर अन्य किसी बड़ी एजेंसी से मामले की जांच कराई जाए। कोई भी निर्दोष व्यक्ति जेल ना जाए। परिवार को इंसाफ मिले।
विज्ञापन

बेटी के अवशेष पाने को तड़फ रही मां
मृतका की मां शाहिदा का कहना है कि स्पष्ट है कि मेरी बेटी की हत्या हो चुकी है, लेकिन अब उसकी अस्थियों प्राप्त करना चाहते हैं, ताकि अवशेषों को तो कम से कम सुपुर्दे खाक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन से घर में नहीं पका खाना
मृतका की मौत की खबर पाकर परिवार का तो रोकर बुरा हाल है। शाहिन के पिता असलम का कहना है कि दो दिन से घर में खाना तक नहीं पका है।

जल्द शामली पुलिस को ट्रांसफर हो सकती है विवेचना
सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच अभी सहारनपुर पुलिस कर रही है। जल्द ही मामले की जांच शामली पुलिस को ट्रांसफर हो सकती है। शामली एसपी अभिषेक का कहना है कि विवेचना शामली को ट्रांसफर होने के आदेश अभी नहीं मिले हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed