फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shaheed Udham Singh Stadium days will be very soon

जल्द बहुरेंगे शहीद उधम सिंह स्टेडियम के दिन

Wed, 09 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Udham Singh Stadium days will be very soon
शामली उधम सिंह स्टेडियम - फोटो : SHAMLI
जल्द बहुरेंगे शहीद उधम सिंह स्टेडियम के दिन
विज्ञापन

शामली। सड़कों पर दौड़ लगाते युवाओं को जल्द ही भैंसवाल रोड स्थित शहीद उधम सिंह स्टेडियम में बेहतर सुविधाएं मिल जाएंगी। इसके लिए जिला स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। स्टेडियम के सुधार के साथ ही उसमें खेल सामान एवं शौचालय आदि की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। कार्य खनिज न्यास निधि से कराए जाएंगे।
जनपद में खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाओं और संसाधनों का टोटा है। इसके चलते खिलाड़ियों को सड़कों पर दौड़ लगानी पड़ती है। करीब दो दशक पूर्व भैंसवाल रोड पर बने शहीद ऊधम सिंह ग्रामीण स्टेडियम में भी पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। स्टेडियम बनने के समय जो खेल का सामान आया था, वह भी खराब हो चुका है और टूटा फूटा पड़ा है। इसके बाद से कोई सामान खिलाड़ियों के लिए नहीं आया है। दौड़ने के लिए कच्चा ट्रैक बनाया गया है। इस पर ही सुबह-शाम कुछ युवा दौड़ लगाते दिख जाते हैैं। युवाओं को खेल सुविधा मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन ने स्टेडियम के विकास के लिए कदम उठाए हैं। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि स्टेडियम के सुधार के लिए प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। खनिज न्यास निधि से स्टेडियम में शौचालय, ट्रैक, खेल उपकरण एवं अन्य जरूरी चीजों की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

खेल सुविधाओं के लिए मांगे प्रस्ताव
खनन निरीक्षक डा. रंजना ने बताया कि जनपद में खनिज न्यास निधि का करीब 90 लाख रुपया है। इसके लिए कुछ प्रस्ताव मांगे गए हैं। इसमें स्टेडियम के सुधार का भी प्रस्ताव है। इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग तथा ड्रेनेज खंड के भी कुछ कार्य प्रस्तावित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर ने बताया कि स्टेडियम में जो सामान है, वह सब पुराना है तथा खराब हो चुका है। स्टेडियम बनने के बाद नया सामान नहीं आया है। एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती एवं दौड़ के लिए मैदान व ट्रैक हैं। सुबह-शाम खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed