फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shadowy fog at night, sunshine during the day

Shamli News: रात में छाया कोहरा, दिन में निकली धूप

Sun, 02 Feb 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 02 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Shadowy fog at night, sunshine during the day
शामली अंजत्ता चौक पर रात्री में छाया कोहरा । संवाद - फोटो : udhampur news
शामली। रात में घना कोहरा छाया रहने से मौसम में ठंड बढ़ गई। कोहरे के कारण रात से लेकर सुबह तक वाहनों की गति धीमी रही। सुबह कोहरा छंटने के बाद धूप निकलने पर लोगों को ठंड से राहत मिली। इसके चलते अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस कम हुआ जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार रात को घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम रही, जिस कारण वाहनों की गति धीमी रही। वाहन लाइट जलाकर चलने को मजबूर रहे। शनिवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। नौ बजे के करीब कोहरा छंटने के बाद धूप निकली।
विज्ञापन

धूप निकलने पर लोगों को कोहरे से निजात व ठंड से राहत मिली। मौसम में आए बदलाव के कारण अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम होते ही धूप हल्की पड़ने से मौसम में ठंड बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि तीन फरवरी को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर वर्षा व हिमपात होगा। इस दौरान वेस्ट यूपी के अधिकांश जिलों में तीन व चार फरवरी को बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed