फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shadow fog in the morning, icy wind in the evening

सुबह छाया कोहरा, शाम को चली बर्फीली हवा

Sun, 29 Dec 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Shadow fog in the morning, icy wind in the evening
शामली ठंड में गुजरती युवतियां - फोटो : SHAMLI
शामली। रविवार सुबह आकाश में बादल और कोहरा छाए रहने से लोगों का ठंड में हाल बेहाल हो गया। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। धूप निकलने के बाद मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। शाम के समय से बर्फीली हवा चलने से मौसम में बदलाव एक बार फिर से बदलाव आ गया। दिन का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 03 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह के समय कोहरा छाए रहने से जिले के मुख्य मार्गों पर वाहनों को लाइट जलाकर शहर के मार्गों पर चलना पड़ा। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद मौसम में बदलाव आया और सूर्य देव के दर्शन हुए। धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। धूप निकलने से दिन का तापमान में एक डिग्री बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम के समय छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चलने से मौसम में ठिठुरन रहने से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाक्टर यूपी शाही का कहना है कि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ से सर्दी अभी और बढ़ेगी। मौसम बार बार बदल रहा है। सोमवार को आकाश में बादल और धूप निकलेगी। फिलहाल सर्दी से अभी निजात नहीं मिलनी वाली है।
विज्ञापन

शामली जिले के तापमान का आंकड़ा
तिथि अधिकतम न्यूनतम तापमान
22 दिसंबर 17- 07 डिग्री सेल्सियस
23 दिसंबर 15- 06 डिग्री सेल्सियस
24 दिसंबर 15- 06 डिग्री सेल्सियस
25 दिसंबर 15- 06 डिग्री सेल्सियस
26 दिसंबर 13 - 04 डिग्री सेल्सियस
27 दिसंबर 13- 03 डिग्री सेेल्सियस
28 दिसंबर 12- 03 डिग्री सेल्सियस
29 दिसंबर 13 03 डिग्री सेल्सियस

शामली ठंड में गुजरती युवतियां

शामली ठंड में गुजरती युवतियां- फोटो : SHAMLI

शामली ठंड में गुजरती युवतियां

शामली ठंड में गुजरती युवतियां- फोटो : SHAMLI

शामली ठंड में स्कूटी पर जाती युवतियां

शामली ठंड में स्कूटी पर जाती युवतियां- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed