फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seven years imprisonment to two accused of attacking policemen and looting weapons

Shamli News: पुलिसकर्मियों पर हमला कर हथियार लूटने के दो दोषियों को सात-सात साल की सजा

Fri, 11 Oct 2024 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 11 Oct 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Seven years imprisonment to two accused of attacking policemen and looting weapons
कैराना। छह साल पहले झिंझाना थानाक्षेत्र में कमालपुर चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर इंसास समेत दो रायफल लूटने के मामले में दो मुल्जिमों को अपर जिला सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार पांडे ने बृहस्पतिवार को सात-सात साल के कारावास और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन


2 अक्टूबर 2018 को रात में थाना झिंझाना क्षेत्र के कमालपुर चेकपोस्ट पर तैनात हेड कांस्टेबल संसार सिंह और होमगार्ड संजय वर्मा पर हमला कर एक इंसास और एक थ्री नॉट थ्री रायफल लूट ली थी। हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ था। इसका मुकदमा थाना झिंझाना पर दर्ज कराया गया था। 15 अक्तूबर 2018 को झिंझाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सूचना के आधार पर रंगाना से ऊन जाने वाले रास्ते पर हथियार लूटने वाले आरोपियों की घेराबंदी कर ली थी। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गुरजेंट निवासी गांव धलावली थाना गंगोह जनपद सहारनपुर और अमरीत निवासी विकास नगर जनपद करनाल हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

इस दौरान दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए थे। इनके कब्जे से लूटी गई इंसास समेत दोनों रायफल, पिस्टल बरामद हुआ था। पुलिस मुठभेड़ और हथियार बरामदगी का मुकदमा अपर जिला सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार पांडे की अदालत में चल रहा था। बृहस्पतिवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार पांडे ने गुरजेंट और अमरीत को सात-सात साल के कारावास और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। दो अन्य आरोपियों की फाइल अलग से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
खालिस्तानी समर्थकों के संपर्क में होने का हुआ था खुलासा
पुलिसकर्मियों से हथियार लूटने के मामले में उस समय पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का संपर्क खालिस्तान समर्थकों से होना बताया था। पुलिस का दावा था कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सभा में अफरा तफरी मचाने के लिए पुलिस से हथियार लूटे गए थे। इस गैंग का मास्टर माइंड जर्मन निवासी बिरसा का डेरा गांव अजीजपुर बताया गया था। लूटे गए हथियारों को ट्रक में छिपाकर पंजाब लेने जाने की योजना होने का खुलासा किया था। हथियारों को करम सिंह निवासी गांव रंगाना फार्म के पास गुरुद्वारे के कमरे में छिपाकर रखा गया था। इस प्रकरण की जांच एनआईए द्वारा भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed