{"_id":"5f6108438ebc3e57c6499964","slug":"seven-people-injured-in-the-fight-shamli-news-mrt501512738","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में सात लोग घायल
विज्ञापन
मारपीट में सात लोग घायल
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग तीन स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ाना निवासी रवि ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रविवार रात को वह अपने खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में तीन लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित ने गांव के एक युवक को नामजद करते हुए तीन के खिलाफ तहरीर दी है। गांव खेड़ीकरमू निवासी सुधीर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम को उसके भतीजे मनीष के साथ गांव के शिवम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला शांत हो गया था। आरोप है कि शाम को शिवम समेत तीन लोग घर में घुस गए और शिवम को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके अलावा शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी वाजिद ने मंगलवार शाम को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दोपहर में उसका छोटा भाई फाजिल मोहल्ले के लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। उसी दौरान आपस में उनकी कहासुनी होने पर उन लड़कों ने उसके भाई को पीट दिया। इसके बाद वह, अपने पिता वकील, भाई गफ्फार, दोस्त आसिफ के साथ शिकायत करने उनके घर गया तो 15-20 लड़कों ने ईंट पत्थर, बेल्ट, लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।