{"_id":"67e843abc8b7f21af200e9e5","slug":"seven-mandal-presidents-and-representatives-of-bjp-declared-shamli-news-c-26-1-sal1002-139399-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भाजपा के सात मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भाजपा के सात मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि घोषित
विज्ञापन
शामली। भाजपा की जिला चुनाव प्रभारी कमलावती सिंह ने जिले के संगठनात्मक 12 मंडलों में सात मंडल के अध्यक्ष और प्रतिनिधि की घोषणा की है। इसके साथ ही सोमवार को जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद के सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
शनिवार को जिला चुनाव प्रभारी ने कंडेला मंडल से अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह व मंडल प्रतिनिधि जगदीश, ऊन मंडल से अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप, मंडल प्रतिनिधि अशोक राणा घोषित किए हैं। जलालाबाद मंडल से अध्यक्ष चक्रेश राणा उर्फ जसपाल सिंह, मंडल प्रतिनिधि बबली कश्यप, थानाभवन मंडल से अध्यक्ष पंडित पवन गौतम, मंडल प्रतिनिधि रविंद्र गोयल, गढ़ीपुख्ता मंडल से अध्यक्ष दर्शन कुमार उर्फ रिनू सरोह, मंडल प्रतिनिधि रोशन शर्मा और कांधला मंडल से अध्यक्ष रश्मिकांत जैन व मंडल प्रतिनिधि सतबीर को घोषित किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए पूरी ऊर्जा के साथ पार्टी को मजबूत बनाने में सहयोग देने की अपील की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर 31 मार्च को दोपहर 12 से दो बजे तक भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल होंगे। जिला चुनाव प्रभारी कमलावती सिंह और जिला पर्यवेक्षक राकेश त्रिवेदी की देखरेख में नामांकन पत्र दाखिल होंगे।