फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seven lakhs cheated on the pretext of work from home

Shamli News: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर सात लाख ठगे

Tue, 28 Jan 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 28 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Seven lakhs cheated on the pretext of work from home
शामली। शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी युवक से वर्क फ्रॉम होम व ऑनलाइन इनकम का झांसा देकर सात लाख 16 हजार 540 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित की तरफ से साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

मोहल्ला रेलपार निवासी आकाश निर्वाल ने बताया कि छह जनवरी को उसे व्हाट्सएप एप्लीकेशन पर मोबाइल फोन नंबर से मैसेज आया, जिसमें वर्क फ्रॉम होम व ऑनलाइन इनकम के लिए बताया गया। आरोपी ने अपना नाम अनिकाला सरवीना बताया और कंपनी का नाम पावर रिव्यू बताते हुए कहा कि पावर रिव्यू एप्लीकेशन पर प्रतिदिन 20 रिव्यू करने होंगे। ऐसा करने पर प्रतिदिन एक हजार से 4500 रुपये तक का लाभ होगा। उसी दिन मोबाइल नंबर पर उसकी आईडी बनवाई और एप्लीकेशन पर रिव्यू करने के लिए कहा। उसके द्वारा रिव्यू करने पर 1009 रुपये प्राप्त हुए।
विज्ञापन

इसके बाद उसे टेलीग्राम पर लिंक भेजकर उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया। इसके बाद से 10 हजार रुपये इनवेस्ट करने पर एक हजार से 3500 रुपये का लाभ रोजाना होना बताया। उसके मना करने पर 19 जनवरी तक लगातार मैसेज कर अन्य इनवेस्टर के लाभ के फोटो टेलीग्राम पर भेजे। उसके द्वारा 10 हजार रुपये इनवेस्ट करने और रिव्यू करने पर 15891 रुपये वापस किए। इसके बाद 29067 रुपये इनवेस्ट करने के बाद रिव्यू किए तो 19067 रुपये नेगेटिव बताते हुए इसे जमा करने पर 40 हजार रुपये का लाभ होना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रकम इनवेस्ट करने पर उसे 36098 रुपये प्राप्त हुए। इसके बाद उसे बैलेंस 41788 रुपये नेगेटिव बताकर इन्हें जमा करने पर दोगुना लाभ का लालच दिया। उसके रकम जमा कराने पर 155084 रुपये नेगेटिव होना बताकर इसे जमा करने पर दो लाख 40 हजार रुपये का लाभ होना बताया। इसके बाद 455819 नेगेटिव बताया। इस तरह से उससे 716540 रुपये की ठगी कर ली गई। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed