फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seven including Pradhan's husband sent to jail

प्रधान के पति सहित सात को जेल भेजा

Thu, 27 May 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Seven including Pradhan's husband sent to jail
कैराना। गांव पावटी कलां में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद विजय जुलूस निकालने के आरोप में गिरफ्तार प्रधान के पति सहित सात आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव पावटी कलां की प्रधान साजिदा और ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुअल शपथ दिलाई गई थी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद प्रधान के पति जावेद अपने समर्थकों के साथ डीजे बजाकर गांव में विजय जुलूस निकाला था। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने मौके पर पहुंचकर प्रधान के पति जावेद, डीजे संचालक सचिन, साकिब, साबिर, इसरार, जुबेर, अलीशान को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ महामारी अधिनियम व लॉकडाउन उल्लंघन की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। इसके अलावा पुलिस ने सभी आरोपियों का खिलाफ शांतिभंग की आशंका में चालान कर उपजिला मजिस्ट्रेट उद्भव त्रिपाठी के न्यायालय में पेश किया। उपजिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी सातों आरोपियों की जमानत खारिज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed