फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seven hours mega block

सात घंटे मेगा ब्लाॅक, रेलयात्री बेहाल

Sun, 19 Mar 2017 12:02 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Seven hours mega block
raliway - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सहारनपुर में दो रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण चलने से दिल्ली, शामली सहारनपुर रेलमार्ग सात घंटे का का मेगा ब्लाक रहा। जिससे पांच ट्रेनें प्रभावित हुईं। मेगा ब्लाक होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली-शामली, सहारनपुुुर रेलवे मार्ग पर रामपुर-मनानी के बीच रेलवे फाटक 129- 131 रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण चलने से सुबह 8.10 बजे से लेकर अपराह्न 3.10 बजे रेलवे अधिकारियों द्वारा सात घंटे का मेगा ब्लाक लिया था। जिससे दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन 51909 को शामली रेलवे स्टेशन पर सुबह नौ बजे रोक दिया गया।
विज्ञापन


दिल्ली से सहारनपुुुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 74021 को सुबह 10.50 मिनट पर शामली रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। इन दोनों ट्रेनों का शामली से सहारनपुर के संचालन स्थगित कर दिया गया। हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54476 स्थगित रही। लाल पैैसेंजर ट्रेन 74024 और 51907 सहारनपुर से शामली आने वाली ट्रेन स्थगित रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11.30 बजे दिल्ली से चलकर सहारनपुर जाने वाली हरिद्वार पैसेंजर शामली रेलवे स्टेशन पर दो बजे पहुंची। मेगा ब्लाक होने से सवारियां ट्रेनों का इंतजार करती रहीं। उधर रोड़वेज बस अड्डे पर सवारियों की भीड़ रही। उधर, रेलवे यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि अपराह्न 3.10 मिनट के बाद लाल पैसेंजर ट्रेन को शामली से दिल्ली के लिए संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed