{"_id":"632f49f0aa771d29aa05fd84","slug":"serving-the-divyang-is-the-biggest-virtue-suresh-rana-shamli-news-mrt606726631","type":"story","status":"publish","title_hn":"कव्यिगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य: सुरेश राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कव्यिगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य: सुरेश राणा
विज्ञापन
शामली के विकास भवन सभागार में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलती डीए
- फोटो : SHAMLI
दिव्यागों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य : सुरेश राणा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सेवा पखवाड़ा अंतर्गत जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तत्वावधान में शनिवार को दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा रहे। इस दौरान 113 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित की गईं।
पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं। जिनका पात्रों को लाभ मिल रहा है। दिव्यांगों की सेवा करना बहुत पुण्य है। जिससे मन को शांति मिलती है। इस अवसर पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियों गिनाई। कहा कि पिछले वर्ष उन्होंने अपनी विधायक निधि से दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के लिए दस लाख की धनराशि प्रदान की थी। जिससे 80 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया गया था।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि जनपद में कुष्ठ रोगियों के आवास के लिए शासन को प्रस्ताव तैयार भेजा गया है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने विभाग की योजनाओं को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जनपद में 7821 दिव्यांग पेंशनर हैं। जिनकी केवाईसी का कार्य चल रहा है। अब तक 70 फीसदी केवाईसी हो गई है। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल के अतिरिक्त 18 लेप्रोसी किट व चार स्मार्टकेन का वितरण किया। कार्यक्रम में एडीएम संतोष सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर मलिक, जिला कोषाध्यक्ष सुखचैन वालिया, पिछड़ा वर्ग मार्चा जिलाध्यक्ष नीरज उपाध्याय, जिला मंत्री विवेक प्रेमी आदि मौजूद रहे।

शामली के विकास भवन सभागार में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी ?- फोटो : SHAMLI