फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Serving the Divine is one of the most virtuous

दिव्यांगों की सेवा करना सबसे पुण्य का काम

Wed, 17 Mar 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Serving the Divine is one of the most virtuous
शामली। ब्लाक प्रांगण में नि:शुल्क दिव्यांग शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि किसी तीर्थ स्थान पर जाने से अच्छा दिव्यांगों की सेवा करना सबसे पुण्य का काम है। दिव्यांगों को सुविधाओं के साथ-साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का भी मौका दिया जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को शामली ब्लाक कार्यालय में कृत्रिम हाथ, पैर, केलिपर्स व जूता वितरण शिविर का भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सीएम योगी की प्रेरणा से दिव्यांगजन विभाग की ओर से दिव्यांगों के कल्याण हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। दिव्यांगो की सेवा करना सबसे पुण्य का काम है। मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि ब्लॉक व न्याय पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन होता रहता हैं। ब्लाक कार्यालय में 26 दिव्यांगजन मौजूद रहे। बुधवार को कैराना ब्लाक में शिविर होगा। जिसमें कैराना व कांधला विकास खंड व नगर पालिका के लाभार्थियों को बुलाया जाएगा। विधायक ने कृत्रिम अंग वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed