फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Serving notices to 800 defaulters of banks

बैंकों के 800 बकायेदारों को पुलिस ने तामील कराए नोटिस

Tue, 07 Sep 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Serving notices to 800 defaulters of banks
बैंकों के 800 बकायेदारों को तामील कराए नोटिस
विज्ञापन

शामली, चौसाना। जिले में 11 सितंबर को लोक अदालत लगने के मद्देनजर चौसाना पुलिस ने बैंक के 800 बकायेदारों को नोटिस तामील कराया है। अधिकांश बकायेदार किसान हैं। सभी बकायेदारों पर बैकों की सात करोड़ से अधिक की बकाया धनराशि है। सभी मामलों का निस्तारण कैराना सीजेएम कोर्ट में होगा।
राष्ट्रीय विधिक सहायता प्राधिकरण इस बार 11 सितंबर को लोक अदालत का आयोजन करेगा। लोक अदालत में बकायेदारों एवं पुराने जुर्माने अपराध संबंधी मुकदमों का निस्तारण किया जाएगा। चौसाना में भी पुलिस ने 800 बैंकों के बकायेदारों को नोटिस तामिल कराए हैं। इनमें लगभग सभी किसान वर्ग के ग्राहक शामिल हैं। बैंक प्रबंधन के मुताबिक कुल बकायेदारों में वो ग्राहक भी शामिल हैं, जिनका बैंक से ओटीएस हुआ है और ग्राहकों ने कुछ पैसा जमा करके बकाया राशि जमा कराने के लिए समय की मांग की है। इसके अलावा शासन स्तर से ऋण माफी योजना में लाभ प्राप्त होने के बाद बकायेदार रहे ग्राहक भी इसमें शामिल हैं। अगर सभी ग्राहकों से रिकवरी होती है तो करीब सात करोड़ की डूबी हुई धनराशि बैंक को वापस मिलेगी। बैंकों ने पुराने बकायेदारों के एनपीए खातों को लोक अदालतों में निस्तारण के लिए हस्तांतरित कर दिया था।
विज्ञापन

छोटे किसानों को भी नोटिस जारी
पीएनबी के मैनेजर सेवाराम जगलान का कहना है कि 800 बकायेदारों को नोटिस दिया गया है। यहां अधिकांश गन्ना किसान है, जिनके लिए एनपीए की अवधि पांच साल है। अगर तीन साल तक लेनदेन नहीं करता तो वो किसान एनपीए हो जाएगा। किसानों में ऋण माफी की भ्रांति के कारण किसानों पर बकाया राशि होती चली गई। बकायेदारों से अगर पूरी रिकवरी हो जाती है तो बैक का सात करोड़ से अधिक राशि रिकवर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed