फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Service lane of Krishna river bridge ready, all vehicles will run from today

कृष्णा नदी पुल की सर्विस लेन तैयार, आज से दौड़ेंगे सभी वाहन

Wed, 06 Jul 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Service lane of Krishna river bridge ready, all vehicles will run from today
शामली में बनत कृष्णा नदी के पुल की एप्रोच रोड के बराबर में बनी सर्विस लेन। - फोटो : SHAMLI
कृष्णा नदी पुल की सर्विस लेन तैयार, आज से दौडे़ंगेे सभी वाहन
विज्ञापन

शामली। पानीपत-खटीमा हाईवे के बनत बाईपास के कृष्णा नदी के पुल की सर्विस लेन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। बुधवार को दोपहर बाद इस सर्विस लेन को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। सर्विस लेन के चालू होने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
पानीपत-खटीमा हाईवे का दूसरा चरण शामली तहसील से शुरू होकर मुजफ्फरनगर जिले की सीमा तक प्रस्तावित है। शामली तहसील के सामने बनत बाईपास शुरू होकर पश्चिमी दिशा की तरफ गांव जलालपुर गांव की सीमा से होता हुुआ लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बराबर से बनत कृष्णा नदी के फोरलेन के पुल को जोड़ता हुआ मुजफ्फरनगर रोड पर महाराजा सूरजमल स्कूूल से आगे पानीपत-खटीमा हाईवे को जोड़ रहा है। फोरलेन के बनत कृष्णा नदी के पुल को बाईपास से जोड़ने वाली सर्विस लेन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और वह वाहनों के आवागमन लिए पूरी तरह तैयार है। पानीपत-खटीमा हाईवे की निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर गिरजेश त्रिपाठी ने बताया कि बनत बाईपास और कृष्णा नदी के पुल को जोड़ने के लिए टू लेन की सर्विस लेन बनकर तैयार है। बुधवार को दोपहर बाद आम लोगों के सभी वाहनों के लिए सर्विस लेन को खोल दिया जाएगा। इस सर्विस लेन के चालू होने से बनत बाईपास से सीधे वाहन कृष्णा नदी के पुल से आगे पानीपत खटीमा हाईवे पर आसानी से आ जा सकेंगे। इस सर्विस लेन के चालू होने से शामली से होकर बनत बाईपास से जाने वाले सभी वाहन फर्राटे भरते हुए मुजफ्फरनगर-हरिद्वार बिजनौर की तरफ आसानी से जा सकते हैं।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के बाद चालू हो कृष्णा नदी का पुल
निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर गिरजेश त्रिपाठी ने बताया कि कृष्णा नदी पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जो कार्य बाकी है, उसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उनका कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान काम बाधित हो सकता है, इसलिए पुल को आम नागरिकों के हल्के व भारी सभी वाहनों के आवागमन के लिए कांवड़ यात्रा के बाद चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनत तहसील के पास बनाया क्रॉस जंक्शन
बनत में शामली तहसील के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे का बाईपास शुरू होकर मुजफ्फरनगर मार्ग पर फतेहपुर गांव के पास हाईवे में मिल रहा है। बनत कृष्णा नदी पर फोरलेन का फ्लाईओवर और टू लेन का सर्विस लेन बनाई गई है। सर्विस लेन को बाईपास से जोड़ा गया है। बनत मेें शामली तहसील के बराबर से दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे का बाईपास से होकर गुुजर रहा है। पानीपत-खटीमा हाईवे की निर्माण एजेंसी को शामली तहसील में आने जाने के लिए सर्विस लेन के साथ तहसील के मुख्य गेट को तोड़कर पीछे चाहरदीवारी बनाई जानी है। यहां पर तहसील के निकट क्रास जंक्शन बनाया जाएगा।

शामली में बनत कृष्णा नदी के पुल की सर्विस लेन।

शामली में बनत कृष्णा नदी के पुल की सर्विस लेन।- फोटो : SHAMLI

शामली में बनत कृष्णा नदी के पुल की सर्विस लेन।

शामली में बनत कृष्णा नदी के पुल की सर्विस लेन।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed