फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Serious allegations against BJP District President again

Shamli News: भाजपा जिलाध्यक्ष पर फिर लगे गंभीर आरोप

Fri, 15 Sep 2023 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Serious allegations against BJP District President again
शामली। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर पर रुपये लेने के आरोप का वीडियो सामने आया है। इससे पहले भी इस तरह का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। हालांकि जिलाध्यक्ष ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष व पूर्व सभासद नसीम उर्फ भूरा व शमीम पक्ष के बीच एक सप्ताह पहले मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। नसीम उर्फ भूरा के पुत्र की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में हंगामा करते हुए धरना दिया था।
विज्ञापन

इस प्रकरण के बाद ही भाजपा नेताओं के विरुद्ध आरोप प्रत्यारोप के मामले सामने आ रहे हैं। तीन दिन पहले ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें नसीम उर्फ भूरा ने जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर पर रुपये लेने व काम न कराने का गंभीर आरोप लगाया था। अब नसीम उर्फ भूरा का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नसीम उर्फ भूरा का आरोप है कि पिछले साल उसके बच्चों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में वह जिलाध्यक्ष से मिला तो उन्होंने एक लाख रुपये लेकर मुकदमा खत्म कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने नसीम कुरैशी से मिलने के लिए कहा था। उसने एक लाख 70 हजार रुपये ले लिए थे। इसके बाद वह भाजपा के अन्य दो नेताओं से मिला, उन्होंने भी मामला खत्म कराने के नाम पर रुपये लिए थे, लेकिन आज तक न तो काम हुआ और न ही रुपये वापस मिले। जिलाध्यक्ष ने तो कुछ रुपये वापस कर दिए थे, लेकिन अन्य लोगों ने रुपये वापस नहीं किए। उधर, इस संंबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर का कहना है कि उन पर रुपये लेने का आरोप बेबुनियाद है। उसने किसी से कोई रुपये नहीं लिए। सभी आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed