फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sent to Saudi Arabia in the name of driver's job, made to clean

Shamli News: ड्राइवर की नौकरी के नाम पर सऊदी भेजा, कराई सफाई

Fri, 11 Sep 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 11 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sent to Saudi Arabia in the name of driver's job, made to clean
हसनपुर लुहारी। सऊदी अरब में कार चालक की नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 1.59 लाख रुपये लेकर विदेश भेजने और वहां पहुंचने पर घरेलू काम कराने का मामला सामने आया है। हसनपुर लुहारी निवासी अब्दुल्ला ने थानाभवन थाने में तहरीर देकर एजेंट पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार एजेंट ने अब्दुल्ला को सऊदी अरब में परिवार की कार चलाने की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके एवज में अलग-अलग माध्यमों से करीब 1.59 लाख रुपये लिए गए। इसके बाद उसे सऊदी भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां पहुंचने पर कार चलाने का काम देने के बजाय उसे तीन मंजिला मकान में ले जाकर झाड़ू-पोछा, कपड़े धोने और सफाई का काम कराया गया। उसने एजेंट से फोन पर संपर्क कर परेशानी बताई और काम बदलवाने की मांग की, लेकिन मदद नहीं मिली। इसके बाद उसने परिजनों से संपर्क किया। तहरीर के मुताबिक नौशाद ने बाद में 10 हजार रुपये लेकर उसका वापसी का टिकट कराया। एएसपी सुमित का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed