{"_id":"61140f968ebc3e7cd2023551","slug":"senior-clerk-of-jalalabad-nagar-panchayat-dies-of-corona-shamli-news-mrt5514330193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक का कोरोना से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक का कोरोना से निधन
विज्ञापन
नगर पंचायत जलालाबाद के वरिष्ठ लिपिक पुष्पेंद्र कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : SHAMLI
जलालाबाद नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक का कोरोना से निधन
जलालाबाद (शामली)। नगर पंचायत जलालाबाद के वरिष्ठ लिपिक पुष्पेंद्र कुमार की ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को जलालाबाद में उनके शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
नगर पंचायत जलालाबाद के वरिष्ठ लिपिक पुष्पेंद्र कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे। 15 दिन पूर्व कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर परिजनों ने उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया था। वहां पर कोरोना की पुष्टि होने पर जांच में डेल्टा वेरिएंट पाया गया। उन्हें ब्लैक फंगस भी हो गया था। एम्स में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। मंगलवार को उनकी उपचार दौरान एम्स में मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान मोहल्ला आर्य नगर पर लाया गया। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके परिवार में माता-पिता और पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं। पिता पुलिस से रिटायर हैं। उनकी अंतिम यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी अब्दुल गफ्फार, अधिशासी अधिकारी विजय आनंद, सफाई नायक निसार अहमद, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, पवन सिंह, कुलदीप कुमार, फारूक अहमद व कस्बे के काफी लोग शामिल हुए। नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में बुधवार में दोपहर बाद कार्यालय में शोक सभा भी हुई। इस संबंध में सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में इस समय कोरोना का कोई सक्रिय केस नहीं है। जलालाबाद में नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक की कोरोना से मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।