{"_id":"61b253a2eb0035345f30c791","slug":"send-a-letter-written-in-blood-to-the-cm-to-increase-the-pension-shamli-news-mrt56836416","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून से लिखे पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री को भेजे, पेंशन बढ़ाए जाने की गुहार लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून से लिखे पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री को भेजे, पेंशन बढ़ाए जाने की गुहार लगाई
विज्ञापन
शामली सुभाष चौक पर धरने पर बैठे वरिष्ट नागरिको को सम्बोधित करते वक्ता कांगेस सेवा दल प्रदेश उपाध
- फोटो : SHAMLI
पेंशन बढ़ाने को खून से लिखे पत्र सीएम को भेजे
शामली। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति का वृद्धावस्था व विधवा पेंशन बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग को लेकर वरिष्ठ नागरिकों का क्रमिक अनशन नौवें दिन भी जारी रहा। समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने खून से लिखे मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड भेजकर पेंशन बढ़ाने की गुहार लगाई।
सुभाष चौक पर नौवें दिन पदम सिंह पांचाल, इलमचंद, ओमप्रकाश शर्मा, राजपाल पांचाल, चमन लाल अरोरा, रामदेव शर्मा, हरपाल बावरा, रमेश विश्वकर्मा, विरेंद्र सिंह, जियालाल, रामकिशन धीमान व मेनपाल क्रमिक अनशन पर बैठे। समिति के अध्यक्ष रमेशचंद विश्वकर्मा ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो समिति की ओर से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव गर्ग ने अनशन स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने खून से लिखे पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री को भेजकर पेंशन बढ़ाने की गुहार लगाई। अध्यक्षता अशोक मित्तल ने की। संयोजक महीपाल शर्मा, समिति के संरक्षक घनश्यामदास गर्ग, विश्वनाथ शास्त्री, श्रीपाल गोयल, श्यामलाल शर्मा, सुरेंद्र सरोहा, डॉ.ओमपाल सिंह, हरीश चंद्र अत्री, मुकेश कुमार गर्ग एडवोकेट, अशोक वशिष्ठ, शेखर पाल, ओमवती, कटारी, मोहर कली, श्यामो, राजबाला, कमलेश, राजरानी, लीला, निर्मला देवी, कृष्णा देवी, सुदेश रानी कपूर, सुभाषनगर, धन्नो देवी, कृष्णा देवी, राजबीरी, रणजीत कौर, हरजिंदर कौर, मनजीत कौर आदि मौजूद रहे।