फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Semi-skilled unemployed come from state ITI, do not have technical knowledge

राजकीय आईटीआई से आते हैं अर्द्घ कुशल बेरोजगार, तकनीकी ज्ञान नहीं होता

Tue, 31 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Semi-skilled unemployed come from state ITI, do not have technical knowledge
शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में शामिल उद्यमी। - फोटो : SHAMLI
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में सोमवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। जिसमें डीएम ने एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा की। लंबित आवेदन पत्रों में प्रभावी कार्रवाई के एलडीएम को निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में आईआईए के पूर्व चेयरमैन वेद प्रकाश आर्य, उद्यमी आशीष जैन ने कहा कि जिले की राजकीय आईटीआई से रोजगार के लिए अभ्यर्थी आते हैं, उन्हें तकनीकी ज्ञान नहीं होता। राजकीय आईटीआई में छात्राओं को ठीक से प्रशिक्षित नहीं किया जाता है। अकुशल छात्रों को मशीनरी का तकनीकी ज्ञान देकर प्रशिक्षित किए जाने की मांग की। रोजगार मेले से पहले सभी छात्रों, आईटीआई प्रधानाचार्य और उद्यमियों के साथ बैठक जरूरी है।
विज्ञापन

आईआईए के चेयरमैन अनुज गर्ग और साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने कहा कि कंडेला में औद्योगिक क्षेत्र में बस स्टॉप स्वीकृत होने के बाद भी यूपी रोडवेज बसें नहीं रुकती हैं। पूर्वी यमुना नहर की पटरी को क्षतिग्रस्त होने बचाने के लिए भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित करते हुए हाइट गेज लगाए जाने की मांग उठाई। औद्योगिक क्षेत्र में नाला निर्माण न होने से पिछले साल बारिश के दौरान उद्यमियों को नुकसान हुआ था। नाला निर्माण की मांग भी उठी। उद्यमी अशोक मित्तल ने औद्योगिक क्षेत्र में दमकल केंद्र स्थापित करते हुए नई गाड़ियां उपलब्ध कराने की मांग रखी। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि कैराना तहसील में दमकल केंद्र के लिए भूमि नहीं मिल पाई है। कैराना कोतवाली में अस्थाई रुप से दमकल की गाड़ी खड़ी की गई है। औद्योगिक क्षेत्र में बिजली कट की शिकायत करते हुए अंकुश लगाने की मांग की गई। बैठक में सहायक आयुक्त डॉ. बनवारी लाल, लीड बैंक मैनेजर उमाशंकर, पूर्वी यमुना नहर के अधिशासी अभियंता रविंद्र राणा, वेद प्रकाश आर्य समेत उद्यमी मौजूद रहे। इस मौके पर लघु उद्योग भारती की ओर डीएम को फूलों का गुलदस्ता व स्मृति चिह्न देकर सम्मनित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज कार्यशाला का बजट स्वीकृत करने की मांग उठी
शामली। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम जसजीत कौर की मौजूदगी में सोमवार को जिला व्यापार बंधु की बैठक हुई। जिसमें उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने शहर के बस स्टेशन व कार्यशाला का बजट स्वीकृत कराने के लिए डीएम से शासन को पत्र लिखने का अनुरोध किया। साथ ही बरसात से पहले नालों की सफाई कराने और नाले की पटरी से अतिक्रमण हटाने की मांग की।

व्यापारी नेता घनश्यामदास गर्ग के शामली में प्रधान डाकघर का दर्जा दिलाए जाने के लिए शासन को पत्र लिखने की मांग की। व्यापारी पवन संगल ने शामली सीएचसी पर मशीन खराब होने से आंखों के आपरेशन न होने का मुद्दा उठाया। कांधला में अतिक्रमण व गंदगी और मुख्य बस स्टैंड से सब्जी मंडी स्थल तक सड़क की मरम्मत की मांग उठी। नाला पटरी पर अवैध अतिक्रमण के संबंध में डीएम ने एसडीएम सदर से समन्वय स्थापित कर टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में एसएसपी सुकीर्ति माधव, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर, सिद्धार्थ सौरव, कांधला के व्यापारी ईश्वर दयाल कंसल, श्रीकांत जैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed