फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Self-employment will uplift women: Pinky

स्वरोजगार से होगा महिलाओं का उत्थान : पिंकी

Mon, 25 Apr 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Self-employment will uplift women: Pinky
गढ़ीपुख्ता। ऊन तहसील क्षेत्र के गांव हथछोया स्थित देवस्थली विद्यापीठ में प्रेम कुल मिशन ट्रस्ट की ओर से महिला सशक्तिकरण केंद्र की स्थापना की गई है। मिशन की संस्थापक पिंकी पंवार ने कहा बिना आर्थिक आत्मनिर्भरता के महिलाओं का सशक्तिकरण एक कोरी कल्पना है। महिलाओं के हाथ में धन आने से ही उनका सशक्तिकरण संभव है। आर्थिक उत्थान के लिए महिलाओं का हुनरमंद होना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताय कि सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर ऐसे हुनर हैं, जिनकी समाज में काफी मांग है। इनके लिए ज्यादा पढ़ा लिखा होने की भी जरूरत नहीं है। देवस्थली महिला सशक्तिकरण केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस केंद्र पर महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार शुरू करने में मदद की जाएगी। जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके।
विज्ञापन

विद्यालय की यूनीफॉर्म केंद्र में प्रशिक्षित महिलाओं से तैयार करवाकर उन्हें रोजगार में मदद की जाएगी। इसके अतिरिक्त भी उन्हें काम दिलवाकर सहयोग किया जाएगा। देवस्थली महिला सशक्तिकरण केंद्र में पहले ही दिन प्रशिक्षण के लिए 50 से अधिक महिलाओं ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर सुनील सत्यम, देवस्थली विद्यापीठ के अध्यक्ष प्रेम सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, नरेंद्र, राकेश, कश्मीर सिंह, रूबी पंवार, संदीप पंवार, अपूर्वा, हिमानी, किरण, प्रियंका, शैली पुंडीर, सविता, वर्णिका और कपिल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed