{"_id":"67ddbe878d7b59e3b906f944","slug":"self-assessment-of-taxes1120-city-residents-lodged-objections-shamli-news-c-26-1-smrt1048-138878-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: स्वकर निर्धारण...1120 शहरवासियों ने दर्ज कराई आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: स्वकर निर्धारण...1120 शहरवासियों ने दर्ज कराई आपत्तियां
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका परिषद ने स्वकर निर्धारण प्रणाली लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए नागरिकों की तरफ से पालिका में 1120 आपत्तियां आई हैं। आपत्तियों के निस्तारण के लिए अधिशासी अधिकारी ने दो सभासद समेत चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। एक सप्ताह में आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद घर-घर सर्वे शुरू किया जाएगा।
पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने बताया कि आपत्तियों के निस्तारण के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी में सभासद विनोद तोमर, महिला सभासद शाहिदा, अवर अभियंता जलकल हर्षित गर्ग और कर विभाग से आजम खां को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कमेटी को एक सप्ताह में आपत्तियों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आपत्तियों के निस्तारण के दौरान कुल आपत्तियों का दस प्रतिशत यानि करीब 110 नागरिकों से सुझाव लेकर उसके आधार पर भवन एवं जलकर का निर्धारण किया जाएगा। इसके बाद घर-घर सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शासन के स्पष्ट निर्देश है कि जो निकाय स्वकर निर्धारण प्रणाली लागू नहीं करेंगे, उनकी शासन स्तर से ग्रांट रोकी जाएगी, इसलिए पालिका की तरफ से एक स्वकर प्रणाली लागू करने की तैयारी की जा रही है।