फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Selection of 14 bank sakhis in gram panchayats

स्वयं सहायता समूह की महिलाओ के लिए 14 बैंक सखियों का चयन

Thu, 08 Jul 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Selection of 14 bank sakhis in gram panchayats
कैराना। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ब्लाक की 42 ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूह की साढ़े छह हजार महिलाओं की सहायता के लिए विकास खंड कार्यालय पर 14 बैंक सखियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ब्लाक की 42 ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूह की करीब साढ़े छह हजार महिलाएं काम कर रही हैं। ब्लाक क्षेत्र में 11 बैंकों में स्वंय सहायता समूह की महिलाओं के खाते हैं। जिन बैंको में 30 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के खाते हैं उन बैंको में एक तथा जिन बैंकों में 30 से 60 के बीच बैंक खाते हैं, उनमें दो बैंक सखियों को लगाया जाएगा। ये बैंक सखियां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंकों में पैसा जमा करने व निकालने के दौरान सहायता करेंगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को 14 बैंक सखियों को साक्षात्कार लेकर चयन किया गया। बैंक सखी का हाईस्कूल पास होना जरूरी है। इस अवसर पर एनआरएलएम पंकज कुमार, ब्लाक मिशन प्रबंधक गुलशन कुमार, मोहम्मद आरिफ व अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed