{"_id":"5e4ed1968ebc3ef25766ed31","slug":"seeing-the-easy-paper-of-it-the-candidates-blossomed-shamli-news-mrt470015825","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी का आसान पेपर देख खिलखिलाए परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी का आसान पेपर देख खिलखिलाए परीक्षार्थी
विज्ञापन
शामली सेन्टआरसी कानवेंट स्कूल में सीबीएसई की परिक्षा देने के लिये जाती छात्राएं
- फोटो : SHAMLI
आईटी का आसान पेपर देख खिलखिलाए परीक्षार्थी
शामली। जनपद में बृहस्पतिवार से सीबीएसई की परीक्षा शुरू हो गई हैं। पहले दिन हाईस्कूल का इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी का और इंटर की पेंटिंग की परीक्षा हुई। इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी के प्रश्नपत्र को परीक्षार्थियों ने आसान बताते हुए अच्छे अंक आने की उम्मीद जताई। अतिरिक्त विषय होने के कारण परीक्षार्थी टेंशन फ्री नजर आए। पहले दिन हाईस्कूल में 22 और इंटर में चार परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
सीबीएसई की परीक्षा के लिए जनपद में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थी सुबह 9 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। अधिकतर परीक्षार्थियों को केंद्रों तक उनके अभिभावक लेकर पहुंचे तो कुछ अपने-अपने स्कूल की बस से पहुंचे तो कोई अपने निजी वाहनों से केंद्रों तक पहुंचे। सुबह 10 बजे तक परीक्षार्थियों केे स्कूल कैंपस में एंट्री दी गई। परीक्षा कक्ष में पहले 15 मिनट उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण कर एंट्री करने के लिए दिया गया। इसके बाद 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने का समय दिया। सीबीएसई के जिला नोडल अधिकारी सिल्वर बेल्स स्कूल के प्रधानाचार्य डा. एके गोयल ने बताया कि पहले दिन इंटर की परीक्षा में कुल पंजीकृत 667 में 663 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल की परीक्षा में कुल पंजीकृत 2036 में 2014 परीक्षार्थियों परीक्षा में सम्मलित हुए, जबकि 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बताया कि हाईस्कूल में इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी अतिरिक्त विषय है।
ये बोले छात्र-छात्राएं
अतिरिक्त विषय होने के बाद भी अच्छी तरह से तैयारी की गई थी। परीक्षा में उसने सभी सवालों को हल किया है। उसे उम्मीद है बेहतर अंक आएंगे। - आराध्या।
परीक्षा से पहले लग रहा था कि प्रश्नपत्र कठिन आएगा, लेकिन ऐसा नहीं था। प्रश्नपत्र में याद किए हुए सवाल आए। उसने सभी प्रश्नों के उत्तर लिखे है। उम्मीद है कि अच्छे अंक आएंगे। श्रुति।
विज्ञापन
लग रहा था कि पेपर अधिक कठिन आएगा। लेकिन, उतना कठिन नहीं था। यह बस औसत पेपर था। - विदुषी
प्रश्नपत्र बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं था। अधिकतर सवालों के जवाब तो बहुत अच्छे थे, लेकिन एक दो सवाल ऐसे भी थे, जिनका जवाब लिखने के लिए सोचना पड़ा। - स्वाति।
वैसे तो मैने सभी सवालों के जवाब दिए हैं और मुझे उम्मीद है कि सभी सवालों के जवाब सही है। पेपर का हल करना उतना आसान नहीं था। पेपर न ज्यादा हल्का था और न ज्यादा कठिन। - अनमोल मित्तल
प्रश्नपत्र अच्छा आया। कुछ सवाल ऐसे थे जिन्हें हल करने में समय लगा। फिर भी मैने पूरी मेहनत से सभी सवालों के जवाब दिए। उम्मीद है कि अच्छे नंबर आएंगे - विजय प्रताप।