फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seed shops raided, took five samples

बीज की दुकानों पर छापेमारी, पांच नमूने लिए

Wed, 27 Jul 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Seed shops raided, took five samples
शामली में बीज की दुकानों पर छापेमारी करते कृषि विभाग के अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
बीज की दुकानों पर छापा, पांच नमूने लिए
विज्ञापन

शामली। डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने बीज की दुकानों पर छापामारी करते हुए बीज के पांच नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। एक दुकानदार को नोटिस जारी करके अभिलेख पूरे करने के दिए निर्देश दिए।
किसानों को गुणवत्तायुक्त और निर्धारित दर पर बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम जसजीत कौर ने जिला स्तरीय अधिकारियों की एक टीम गठित करके बीज की दुकानों पर छापा मारने के निर्देश दिए थे। शामली तहसील में एसडीएम विशु राजा और जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने विश्वास बीज भंडार पर छापामारी करते हुए एक नमूना लिया। अनिल बीज भंडार शामली पर एक नमूना लिया गया। ऊन तहसील में ऊन एसडीएम निकिता शर्मा और उप निदेशक कृषि डॉ. शिवकुमार केसरी के नेतृत्व में टीम ने मुंडेट में करनाल रोड पर न्यू किसान सोल्यूशन एंड फर्टिलाइजर के यहां से एक नमूना लिया।
विज्ञापन

कैराना तहसील में एसडीएम शिवप्रकाश यादव व कैराना के उप संभागीय कृषि अधिकारी अमित कुमार ने छापामारी के दौरान शिवम सीड्स कैराना और मैसर्स बालाजी ट्रेडर्स कांधला से बीज के एक-एक नमूने लिए। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस दौरान बीज विक्रेताओं को बीज बिक्री पर अनिवार्य रूप से कैश मीमो देने के साथ स्टॉक रजिस्टर को अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। वहीं अभिलेख पूर्ण न होने के कारण विश्वास बीज भंडार शामली को नोटिस जारी किया गया है। नमूनों की जांच के जो परिणाम आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed