फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seduced the girl and made her hostage in the house

Shamli News: युवती को बहला फुसलाकर घर में बनाया बंधक

Sun, 20 Aug 2023 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Seduced the girl and made her hostage in the house
- विरोध करने पर पिता व भाई से की मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- आरोपियों में एक मदरसा संचालक भी शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी
गढीपुख्ता। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने गांव के ही एक युवक व उसके परिजनों पर उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने घर में बंधक बनाने और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों में एक मदरसा संचालक भी है।

ग्रामीण ने गढीपुख्ता थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार की सुबह उसकी बेटी अपने घर में झाडू लगा रही थी, इसी दौरान मोहल्ले में ही रहने वाला आदिल उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसे एक कमरे में बंधक बना लिया। पुत्री को घर में न देखकर जब परिजनों ने उसकी तलाश की तो पता चला कि आदिल उसे अपने घर ले गया है। जब वह अपने पुत्र के साथ आदिल के घर पहुंचा तो देखा कि उसकी पुत्री कमरे में बंद थी।
विज्ञापन

उसने आदिल व उसके परिवार वालों का विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। उसने किसी तरह अपनी पुत्री को कमरे से बाहर निकाला और घर लाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आदिल, अमीर हसन, आकिल व मौलाना लुकमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि लुकमान मौलाना मदरसा संचालक है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed