{"_id":"689e39a784a7b1c08604d98c","slug":"security-will-be-tight-on-independence-day-the-district-is-divided-into-four-zones-shamli-news-c-26-1-smrt1048-147676-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: स्वतंत्रता दिवस पर कड़ी रहेगी सुरक्षा, जिले को चार जोन में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: स्वतंत्रता दिवस पर कड़ी रहेगी सुरक्षा, जिले को चार जोन में बांटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सकुशल संपन्न कराने और शांति व्यवस्था के लिए जिले को चार जोन और 11 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। मुख्यालय से बम डिस्पोजल दस्ता और एंटी सबोटाज टीम जिले में पहुंच गई है।
जिले के अंदर और सीमा पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस और शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। राष्ट्रीय और धार्मिक पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि जिले को चार जोर और 11 सेक्टर में बांटकर ड्यूटी लगा दी गई है। मुख्यालय से बम निरोधक दस्ता और एंटी सबोटाज टीम पहुंच गई है, जो जिले के अंदर रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, धर्मशाला, होटलों आदि में जांच कर रही है। हरियाणा सीमा पर बिडौली और कैराना में संदिग्ध व्यक्ति और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा जनपद की कांधला, जलालाबाद, लांक, लालूखेड़ी सीमा पर पुलिस चेकिंग कर रही है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी स्कूलों से निकाली जाने वाली प्रभात फेरी के दौरान सभी थाना स्तर से पुलिस की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
n साढ़े सात बजे प्रभात फेरी, आठ बजे होगा ध्वजारोहण : शामली में जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार चौहान ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर निर्धारित कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सुबह साढ़े सात बजे प्रत्येक गांव व कस्बों में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी का आयोजन डीआईओएस व बीएसए के निर्देशन में प्राचार्याें/प्रधानाध्यापकों द्वारा कराया जाएगा।
सुबह आठ बजे बजे सभी सरकारी तथा गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और झंडा-अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन होगा। राष्ट्रीय ध्वज में पुष्पों की पंखुड़ियों को बांधकर उसे फहराया जाए। साढ़े आठ बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वज फहराया जाएगा।
ध्वजारोहण के बाद खेल-कूद, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सुबह नौ बजे महापुरूषों, देश के शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण संबंधित अधिशासी अधिकारी के माध्यम से नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान द्वारा किया जाएगा।
सुबह 11 बजे जिला अस्पताल में मरीजों को फलों का वितरण सीएमओ द्वारा किया जाएगा। सुबह 11 बजे सम्मिलित मार्च- पास्ट निकाला जाएगा, जिनमें पुलिस बैंड, स्कूल बैंड, एनसीसी, होमगार्ड्स, स्काउट गाइड तथा स्कूल के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। मार्च पास्ट नगरपालिका से शुरू होकर विजय चौक पर समाप्त होगा।