फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Security guard's dead body cremated in a sad atmosphere

Shamli News: सुरक्षा गार्ड के शव का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 21 Mar 2024 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Security guard's dead body cremated in a sad atmosphere
बाबरी। जिला मुजफ्फरनगर के तितावी शुगर मिल के सुरक्षा गार्ड के शव का गमगीन माहौल में गांव गोगवान जलालपुर में अंतिम संस्कार किया गया। सुरक्षा गार्ड की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा।
विज्ञापन

गोगवान जलालपुर निवासी समय सिंह तितावी शुगर मिल में सुरक्षा गार्ड थे। आठ मार्च को उन्होंने घर पर ही आत्महत्या की कोशिश की थी। परिजनों ने उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पांच मार्च को उनकी मिल अधिकारी से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई थी। मिल अधिकारियों ने उसकी बंदूक वहीं रखवा ली थी और घर भेज दिया था। तीन दिन बाद वह फिर मिल पहुंचा तो मिल अधिकारियों ने उसकी बंदूक न देकर फिर घर भेज दिया था। अधिकारियों से प्रताड़ित होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया था, तब से मेरठ अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। बुधवार को परिजन व ग्रामीण शव लेकर तितावी मिल पर पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। इसके बाद शाम को गांव में सुरक्षा गार्ड के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के दस साल की बड़ी पुत्री व छह व चार साल के दो पुत्र व पत्नी है। सुरक्षा गार्ड की मौत से परिजनों में गम का माहौल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed