{"_id":"66e5fffc383d40c36804108d","slug":"security-guard-murdered-and-body-thrown-on-roadside-shamli-news-c-26-1-smrt1048-128205-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सुरक्षा गार्ड की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सुरक्षा गार्ड की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका
Sun, 15 Sep 2024 02:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
शामली/बाबरी। शामली के मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी 23 वर्षीय सुरक्षा गार्ड सुंदरम की हत्या कर दी। उसका शव बाबरी थानाक्षेत्र के गांव आदमपुर व भाजू के बीच सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक की हत्या से वाल्मीकि समाज में रोष व्याप्त है। मृतक के भाई की तरफ से बैंक के कैंटीन संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का भी घेराव किया। परिजनों को आशंका है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है।
मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी सुंदरम जिला मुजफ्फरनगर के गांव लालूखेड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के एटीएम पर सुरक्षा गार्ड था। वह शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर से बाइक पर ड्यूटी पर गया था। शनिवार सुबह उनका शव बाबरी थानाक्षेत्र में गांव आदमपुर व भाजू के बीच सड़क किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम हाउस पर वाल्मीकि समाज से घनश्याम पारचा, प्रदीप मायूस, राजन पहिवाल, मन्नू पहिवाल, वाशु, मनीष गहलोत, दीपक बिड़ला, जितेन्द्र टांक समेत मोहल्ले के लोगों ने पहुंचकर वुवक की हत्या करने का आरोप लगा पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की।
मृतक के भाई शिवम ने लालूखेड़ी बैंक शाखा में कैंटीन चलाने वाले भौराकलां निवासी युवक के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। परिजनों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शाम को परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
बाइक गुरुद्वारा के निकट परिचित के यहां मिली
मृतक सुंदरम की बाइक गुरुद्वारा के पास एक परिचित के यहां खड़ी मिली। बताया गया है कि वह अक्सर वहां पर बाइक खड़ी करके अन्य वाहन से लालूखेड़ी ड्यूटी पर चला जाता था। परिजनों का कहना है कि उनकी जानकारी में आया कि शामली से वह पहले लालूखेड़ी ड्यूटी पर पहुंचा और वहां से फिर परिचित के साथ उनके घर गया। इसके बाद सुबह उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। बताया गया है कि पुलिस की पूछताछ में परिचित के बार-बार बयान बदलने से उसकी भूमिका संदिग्ध बनी है।
रात में दो बजे भाई को किया था फोन
परिजनों ने बताया कि रात को करीब दो बजे सुंदरम ने अपने बड़े भाई शिवम के मोबाइल फोन कॉल की थी, लेकिन रात में किसी वजह से कॉल रिसीव नहीं हो सकी। परिजनों का कहना है सुबह उन्होंने मोबाइल फोन पर कॉल देखी। इसके बाद घटना का पता चला। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।