{"_id":"62b9f5cdf745cf1af52651ca","slug":"security-arrangements-will-be-tight-regarding-jayant-s-program-shamli-news-mrt5946274102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंत के युवा संवाद कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी पुख्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंत के युवा संवाद कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी पुख्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अतिरिक्त बाहर के 500 पुलिसकर्मी व दो कंपनी पीएसी रहेगी तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। गांव काबड़ौत में मंगलवार को रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के युवा संवाद कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता तैयारी की है। काबड़ौत में कार्यक्रम स्थल से लेकर हाईवे पर जिले के अतिरिक्त आसपास के जिले के करीब 500 पुलिसकर्मी और दो कंपनी पीएसी तैनात रहेगी।
सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी मंगलवार को गांव काबड़ौत से युवा संवाद कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। इस कार्यक्रम में युवाओं की भीड़ होने के कारण पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल से लेकर हाईवे और शहरी क्षेत्र में जगह-जगह पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि जिले के फोर्स के अतिरिक्त रेंज के जिलों से दो सीओ, निरीक्षकों व उप निरीक्षकों समेत 500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। वहीं, दो कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।