फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Secretariats locked, revenue accountants in dire straits, villagers left wandering for work.

Shamli News: सचिवालयों पर ताले, लेखपालों के लाले, काम को भटके गांव वाले

Sat, 04 Jul 2026 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 04 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Secretariats locked, revenue accountants in dire straits, villagers left wandering for work.
लाइव....कैराना के बुच्चाखेड़ी निवासी ईशम सिंह - फोटो : samvad
शामली। ग्राम पंचायत सचिवालयों में लेखपालों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से निर्देश जारी किए गए थे, ताकि ग्रामीणों को आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र के सत्यापन, विरासत, नामांतरण, पैमाइश और खतौनी जैसे राजस्व कार्यों के लिए तहसील और कलक्ट्रेट के चक्कर न काटने पड़ें।
विज्ञापन

शुक्रवार को टीम ने ग्राम सचिवालयों की पड़ताल की तो कहीं ताले लटके मिले, कहीं सचिवालय खुले तो लेखपाल नहीं पहुंचे। काम कराने पहुंचे ग्रामीणों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

n अलीपुरा में सचिवालय पर लटका मिला ताला
पूर्वाह्न 11:18 बजे तक ग्राम पंचायत जिजौला के मजरा अलीपुरा स्थित ग्राम सचिवालय के सभी कमरों पर ताले लटके मिले। मौके पर कई ग्रामीण अपना काम कराने जरूर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

n चौसाना सचिवालय में सचिव मिले, लेखपाल नहीं पहुंचे
ग्राम पंचायत चौसाना के सचिवालय में पूर्वाह्न 11:30 बजे ग्राम पंचायत सचिव राहुल कुमार तो मिले, लेकिन लेखपाल लोकेश सैनी वहां मौजूद नहीं थे। सचिव ने बताया कि अभी लेखपाल सचिवालय नहीं पहुंचे हैं।
n बुच्चाखेड़ी में सचिवालय बंद, झारखेड़ी में लेखपाल गायब कैराना क्षेत्र के बुच्चाखेड़ी गांव में ग्राम सचिवालय पर ताला लटका मिला। झारखेड़ी गांव में ग्राम सहायक विशु सैनी तो मिले, लेकिन लेखपाल वहां भी नहीं पहुंचे।
n हसनपुर लुहारी में बंद मिला सचिवालय
हसनपुर लुहारी में ग्राम सचिवालय लगातार दूसरे दिन भी बंद मिला।
मुख्य द्वार पर ताला लटका होने से जरूरी कार्यों के लिए पहुंचे ग्रामीणों को बैरंग लौटना पड़ा।
हसनपुर लुहारी निवासी 75 वर्षीय नकली राम ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से अपने काम के लिए सचिवालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार बंद मिलने से मायूस लौटना पड़ रहा है।

n बाबरी में सचिव और सहायिका मौजूद, लेखपाल नहीं मिला
बाबरी क्षेत्र के ग्राम सचिवालय में ग्राम पंचायत सचिव अर्जुन राणा और सहायिका शिवानी मौजूद मिले, लेकिन वहां भी लेखपाल नहीं पहुंचे थे। जलालाबाद देहात में ग्राम सचिवालय पर ताले लटके मिले। मौके पर कोई जिम्मेदार कर्मचारी तक मौजूद नहीं था।

लाइव....कैराना के बुच्चाखेड़ी निवासी ईशम सिंह

लाइव....कैराना के बुच्चाखेड़ी निवासी ईशम सिंह- फोटो : samvad

लाइव....कैराना के बुच्चाखेड़ी निवासी ईशम सिंह

लाइव....कैराना के बुच्चाखेड़ी निवासी ईशम सिंह- फोटो : samvad

लाइव....कैराना के बुच्चाखेड़ी निवासी ईशम सिंह

लाइव....कैराना के बुच्चाखेड़ी निवासी ईशम सिंह- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed