{"_id":"685d990be3ce3d12c80f47be","slug":"secret-investigation-of-purchase-of-sanitary-napkins-begins-shamli-news-c-26-1-sal1002-144554-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सेनेटरी नेपकिन खरीद की खुफिया जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सेनेटरी नेपकिन खरीद की खुफिया जांच शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। स्वास्थ्य विभाग में सेनेटरी नैपकिन खरीद में 8.28 लाख के गोलमाल के आरोप प्रकरण की जांच खुफिया विभाग एजेंसियों ने भी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ने जल्द गठित समिति को जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
अमर उजाला ने 26 जून के अंक मेें सेनेटरी नैपकिन खरीद में 8.28 लाख के गोलमाल की आशंका, जांच बैठी नामक शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की। जिसमें शामली के अचित गोयल, आसिफ इंटरप्राइजेज द्वारा सीएमओ पर सेनेटरी नैपकिन खरीद में 8.28 लाख के गोलमाल का आरोप लगाया था। आरोप था कि दो से ढाई रुपये में मिलने वाली नैपकिन को 4.92 रुपये की दर से खरीदा गया।
मामले की शिकायत जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान से की गई थी। जिलाधिकारी ने मामले में एडीएम के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित कर दी थी।
खबर प्रकाशित होने के बाद बृहस्पतिवार को एलआईयू और इंटेलीजेंस के अधिकारियों ने भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मामले की जानकारी हासिल की।
जिलाधिकारी ने कहा कि जांच में जो भी दोषी मिलता है उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।