फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Secondary Teachers Association's contemplation camp will be held in Banaras on June 24

Shamli News: बनारस में 24 जून को होगा माध्यमिक शिक्षक संघ का चिंतन शिविर

Sat, 27 May 2023 05:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
Secondary Teachers Association's contemplation camp will be held in Banaras on June 24
-पेंशन बहाली समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद आंदोलन की बनेगी रणनीति
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता पूर्व एमएलसी हेम सिंह पुंडीर ने कहा आगामी 24 जून को बनारस में माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का ग्रीष्मकालीन चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षक हित में विभिन्न मुद्दों पर रणनीति तैयार की जाएगी।

शहर के मोहल्ला देव योग एनक्लेव कालोनी में शनिवार को संगठन के जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी के आवास पर आयोजित बैठक में हेमसिंह पुंडीर ने बताया बनारस में आयोजित संगठन के चिंतन शिविर में पुरानी पेंशन बहाली के साथ शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा व्यवस्था, विद्यालय में कार्यरत सभी प्रकार के व्यवसायिक कंप्यूटर शिक्षकों के नियमितीकरण, अंशकालिक शिक्षकों को शिक्षक का दर्जा दिलाने, समान कार्य हेतु समान वेतन जैसे मुद्दों पर रणनीति तैयार कर आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। उन्होंने कहा एनपीएस के पैसे का कुछ अता पता नहीं। यह पैसा शिक्षक के खाते में नहीं दर्शाया जा रहा है। उन्होंने कहा सरकार को राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों की तरह से सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों के लिए भी निशुल्क चिकित्सा व्यवस्था करनी चाहिए। सरकार इन सभी मुद्दों के प्रति उदासीन है और शिक्षकों को प्राइवेट कंपनी से इंश्योरेंस कराने की सलाह दे रही है। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई को जनपद स्तर पर सरकार के शिक्षकों के प्रति उदासीन रवैया के विरोध में शिक्षक धरना प्रदर्शन करेंगे। अंशकालिक शिक्षक जो काफी संख्या में स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें दैनिक मजदूर की मजदूरी से भी कम वेतन दिया जा रहा है। इसी तरह से विद्यालय में व्यावसायिक और कंप्यूटर शिक्षक की स्थिति बहुत दयनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा का रवैया शिक्षकों के प्रति सदा उदासीन रहा है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुशील कुमार, जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी, जिला मंत्री प्रमेंद्र कुमार, संरक्षक आरपी शुक्ला, शिक्षक जयदेव सिंह, रविंद्र कुमार, नरेशपाल तोमर, पंकज सैनी, मुकेश कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed