{"_id":"62dedf4be2dc5c7c231432c2","slug":"second-monday-of-sawan-worship-and-jalabhishek-in-pagodas-shamli-news-mrt5984783192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का दूसरा सोमवार: शिवालयों में शाम तक श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का दूसरा सोमवार: शिवालयों में शाम तक श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक
विज्ञापन
शिव मंदिर गुलजारी वाला में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते श्रद्घालु।
- फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शिवालयों में बोल बम, बम-बम, हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय का जयघोष रहा। कांवड़ियों ने भी शिवालय में भगवान आशुतोष की विशेष पूजा×अर्चना की। जलाभिषेक करके मनोकामना की।
सावन के दूसरे सोमवार को सुबह चार बजे से शहर के शिव चौक, हनुमानधाम स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर, शहर के मोहल्ला रेलपार में सदा शिवमंदिर, श्री शिवदुर्गा मंदिर, कैराना रोड गुलजारी वाला, शिव मंदिर, शहर के बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर, गोशाला रोड सतीवाला वाला मंदिर, मोहल्ला बनखंडी में महादेव मंदिर, माजरा स्थित भाकू वाला शिव मंदिर, मोहल्ला शिवगंज में शिव मंदिर, मंडी जवाहर गंज में बाबा विश्वनाथ मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी में मां शाकंभरी देवी मंदिर में शिव मंदिर, अजुध्या चौक पर खारी कुई वाला शिव मंदिर, टंकी रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, पंजाबी कॉलोनी स्थित रघुनाथ मंदिर आदि मंदिरों में भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसे देखते हुए मंदिर समिति की ओर से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लाइन लगवा दी।
शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष के ज्योर्तिलिंग का दूध, दही, चीनी, गंगाजल से जलाभिषेक किया। बेल पत्र और पुष्प अर्पित किए। शिव परिवार के सम्मुख देशी घी का दीपक जलाकर विशेष पूजा-अर्चना करके घर परिवार की सुख- शांति और समृद्धि की मन्नतें मांगी। शहर के शिवचौक, कैराना रोड गुलजारी वाला शिव मदिर और करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मदिर और हनुमान धाम स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में स्थानीय शिवभक्त कांवड़ियों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर परिक्रमा की। श्री हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को भगवान आशुतोष की विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए शाम तक भीड़ लगी रही। मंदिरों में देर रात्रि तक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। उन्होंने बताया कि हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगोत्री, यमुनोत्री और गोमुख से आए गंगाजल और कांवड़ लेकर शिवभक्तों ने शिवालयों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया।