{"_id":"5ee515988ebc3e43301133ab","slug":"search-for-attackers-continues-in-kapil-murder-case-shamli-news-mrt486303214","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल हत्याकांड में हमलावरों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिल हत्याकांड में हमलावरों की तलाश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल हत्याकांड में हमलावरों की तलाश जारी
थानाभवन (शामली)। दवा कंपनी के प्रतिनिधि कपिल हत्याकांड में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। कई जानकारियां और तथ्यों पर काम चल रहा है। पुलिस इस वारदात को अंजाम देने वाले हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।
बृहस्पतिवार को शाम चार बजे कपिल कौशिक की जलालाबाद बिजलीघर के निकट हाईवे पर हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में पुलिस इस बात का पता करने का प्रयास कर रही है कि कपिल मार्केट के बाद अपने घर जाने की बजाय सहारनपुर की ओर क्यों जा रहा था। यदि वह अपने गांव जाता तो शामली की तरफ जाता। एसपी के मुताबिक कपिल के पिता खुद इस बात से हैरान हैं। इस बात का पता किया जा रहा है। पुलिस को इस केस में जो सुराग मिले हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि कपिल के हत्या में उसके किसी नजदीकी का हाथ हो सकता है। ये भी जानकारी मिल रही है कि कपिल का दो महीने पहले ही प्रमोशन हुआ था। ऐसे में ये भी संभावना जताई जा रही है कि हो सकता है कि उसके प्रमोशन से कोई खुश ना हो। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा भी वजह हो सकती है। इन तमाम तथ्यों की असलियत पता करने को पुलिस हर एंगल पर काम कर रही है। पुलिस कपिल के मित्र और नजदीकियों पर नजर रखे हैं। कुछ लोगों से पूछताछ हुई है, जिसमें भी कई बातें सामने आ रही हैं। उन्हें पुष्ट किया जा रहा है। उधर, शुक्रवार को पुलिस को कुछ जगह लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज चेक की तो तीन संदिग्ध बाइक पर जाते मिले है। माना जा रहा है कि ये हमलावर हो सकते हैं। फुटेज साफ नहीं हेै इसलिए पुलिस एक्सपर्ट की मदद ले रही है। एसपी विनीत जायवाल का कहना है कि पुलिस को कुछ जानकारियां मिली हैं उस पर वर्क चल रहा है। चीजों को पुष्ट किया जा रहा है।