{"_id":"5fc7dddc8ebc3e74f325e392","slug":"search-for-absconding-accused-in-sawan-murder-case-shamli-news-mrt5137680147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन हत्याकांड में फरार आरोपी भाइयों को नहीं पकड़ पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन हत्याकांड में फरार आरोपी भाइयों को नहीं पकड़ पाई पुलिस
विज्ञापन
सावन हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश
शामली। झिंझाना थाने की चौकी चौसाना क्षेत्रके गांव पांथुपुरा में घर बुलाकर युवक की हत्या करने के आरोपी दो भाइयों को पुलिस तलाश नहीं कर पाई है। इस मामले में पुलिस युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
गांव पांथुपुरा में रविवार रात को 19 वर्षीय सावन की प्रेम प्रसंग के चलते गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को बोरे में बंद कर गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर पुरानी भड़ी गांव के निकट यमुना में फेंक दिया था। सोमवार रात को पुलिस ने युवक का शव यमुना से बरामद कर लिया था। मृतक के पिता नरेश की तरफ से गांव के धीर सिंह, उसकी पत्नी कंपोस, पुत्र अरुण व पंकज और पुत्री निशा निवासी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने धीर सिंह, कंपोस व निशा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था, जबकि अरुण व पंकज हत्या में प्रयुक्त बाइक समेत फरार है। चौसाना चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह ने बताया कि हत्या में फरार आरोपी भाइयों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।