{"_id":"5d8280e18ebc3e017941ea74","slug":"se-and-sdo-hostage-shamli-news-mrt444061818","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर सुधर जाएं, वरना आंदोलन होगा : गौरव टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर सुधर जाएं, वरना आंदोलन होगा : गौरव टिकैत
विज्ञापन
शामली एससी कार्यलय पर भाकियू के धरने पर बोलते मंडल अध्यक्ष
- फोटो : SHAMLI
एसई और एसडीओ को बंधक बनाया
शामली। भारतीय किसान यूूनियन के कार्यकर्ताओं का विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने संगठन के युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत के नेतृत्व में करमूखेड़ी बिजलीघर में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। गौरव टिकैत ने चेतावनी देकर कहा कि विद्युत निगम के अफसर सुधर जाएं, वरना करमूखेड़ी बिजलीघर से भाकियू का बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। किसानों ने बिजली की दरों की बढ़ोतरी वापस लिए जाने, देश के छह राज्यों की तरह प्रदेश में किसानों की मुफ्त बिजली देकर सिंचाई कराने की मांग की।
बुधवार को भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत और भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेनपाल चौहान के नेतृत्व में किसानों ने करमूखेड़ी बिजलीघर में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। नाराज किसानों ने विद्युत निगम के तृतीय खंड के कार्यालय में तालाबंदी करते हुए अधीक्षण अभियंता जेके पाल सिह व एसडीओ को धरनास्थल पर बैठा लिया। धरनास्थल पर भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत पहुंच गए। गौरव टिकैत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार भी पिछली सरकार की तर्ज पर चल रही है। उन्होंने किसानों को मनरेगा से जोड़ने की मांग उठाई। गौरव टिकैत ने विद्युत निगम के अफसरों और कर्मचारियों को सुधर जाने किसानों को उत्पीड़न नहीं करने की चेतावनी दी है। कहा कि अधिकारियों के कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने पर करमू खेड़ी बिजलीघर से बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। बत्तीसा खाप के चौधरी बाबा सूरजमल की अध्यक्षता में भाकियू के धरने में किसानों ने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता जेके पाल सिंह को ज्ञापन सौंपकर बिजली की बढ़ी हुई दरों का विरोध करते हुए वापस लिए जाने, देश के छह राज्यों की तरह प्रदेश में किसानों की मुफ्त बिजली देकर सिंचाई सुविधा दिलाए जाने, बकाया गन्ना भुगतान न मिलने तक किसानों के केबिल और कनेक्शन नहीं काटे जाने की मांग की। इस मौके पर भाकियू के मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह, देवराज पहलवान, धर्मवीर तोमर, सतपाल पहलवान, गुड्डू बनत, नाथी राम बलवा, देशबंधु जलालाबाद, कुलदीप पंवार, मेनपाल सिंह चौहान, मंडल सचिव विदुर त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष धर्मपाल बैंसला, तिजारत प्रधान, संदीप, चरण सिंह योगेंद्र डोला माजरा, अजय पिंडौरा, संजीव प्रधान गंगेरू मौजूद रहे। धरने का संचालन धर्मपाल सिंह पिंडौरा ने किया।