फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SDM uprooted the pavement in Ambaheta

प्रधान ने खाद के गड्ढों की भूमि पर कराया खड़ंजा निर्माण, एसडीएम ने उखड़वाया

Wed, 24 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
SDM uprooted the pavement in Ambaheta
एसडीएम ने अंबहेटा में खड़ंजा उखड़वाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊन। गांव अंबहेटा रिदान में ग्राम प्रधान ने खाद के गड्ढों की भूमि पर खड़ंजे का निर्माण कराया। शिकायत मिलने पर एसडीएम ने मौके पर जाकर पैमाइश कराई। शिकायत सही पाए जाने पर खड़ंजा उखड़वा दिया। वहीं, प्रशासनिक कार्रवाई होते देख ग्राम प्रधान भाग खड़ा हुआ।
गांव अंबहेटा रिदान में ग्राम प्रधान जावेद राणा ने खाद के गड्ढों की भूमि पर खड़ंजा का निर्माण करा दिया। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम निकिता शर्मा से की। इसके बाद एसडीएम गांव में पहुंची तथा पैमाइश कराई। खड़ंजा खाद के गड्ढों की भूमि पर पाया। एसडीएम ने खाद के गड्ढों की भूमि पर लगे खड़ंजे को उखड़वा दिया। कार्रवाई होती देख ग्राम प्रधान एसडीएम के गांव में पहुंचते ही फरार हो गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने ग्राम प्रधान को मौके पर बुलाने की कोशिश की परंतु न तो फोन मिला न ही ग्राम प्रधान से संपर्क हो पाया। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि ग्राम प्रधान ने खाद के गड्ढों की भूमि पर लगाए गए खड़ंजे को उखड़वा दिया है। ग्राम पंचायत की निधि का गलत इस्तेमाल करने और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने को लेकर ग्राम प्रधान को नोटिस भेजा जाएगा। जवाब न मिलने पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed