{"_id":"6362bc20daa05f1c176ff040","slug":"sdm-freed-the-land-occupation-of-the-drain-shamli-news-mrt6119135158","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने नाले की भूमि कब्जा मुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने नाले की भूमि कब्जा मुक्त कराई
विज्ञापन
एसडीएम ने नाले की भूमि कब्जा मुक्त कराई
शामली, ऊन। गांव सांपला में जलभराव की समस्या की शिकायत पर बुधवार को एसडीएम ने नाले की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया। जलभराव की समस्या का समाधान कराया।
गांव हथछोया व सांपला में पानी की निकासी के लिए नाला बनाकर काठा नदी में छोड़ा गया था। गांव हथछोया में व सांपला में सरकारी भूमि पर यह नाला बना है। यह नाला हथछोया में कुछ दूरी तक खोदा गया है लेकिन आगे चलकर इस पर लोगों ने समतल कर फसल बो रखी है। जिससे पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई है। दोनों गांव में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। तालाब के चारों ओर बने मकानों में पानी भरने से मकान गिरने का खतरा पैदा हो गया है। सांपला में सेक्टर के पास से नाली बनाकर इस नाले में डालकर पानी की निकासी की जाती है, लेकिन उस पर भी कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। जिससे पानी गांव की सड़कों पर जमा है। गांव वालों ने बताया कि छह वर्ष पूर्व इस नाले की खोदाई की गई थी, लेकिन बाद में कुछ लोगों ने उस पर कब्जा कर फसल बो दी।
बुधवार को एडीएम निकिता शर्मा गांव में पहुंचीं और पैमाइश कराकर जेसीबी से पानी की निकासी के लिए नाले की खोदाई कराई। हालांकि गांव हथछोया से आए नाले की अभी खोदाई नहीं हुई है, लेकिन गांव सांपला में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाला खोदवा दिया गया है। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि गांव सांपला में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नाले की खोदाई कराई गई है। बाकी नाले की भी खोदाई शीघ्र ही कराई जाएगी।