फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SDM found absent Nagar Panchayat employee

एसडीएम के निरीक्षण में नदारद मिले नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारी

Fri, 16 Sep 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
SDM found absent Nagar Panchayat employee
ऊन। एसडीएम ने नगर पंचायत कार्यालय का शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान ज्यादातर कर्मचारी नदारद मिले। ज्यादातर रजिस्टर भी अपूर्ण पाए गए।
विज्ञापन

एसडीएम निकिता शर्मा सुबह में नगर पंचायत कार्यालय पहुंचीं। यहां ज्यादातर कर्मचारी नदारद मिले। कार्यालय में तैनात बाबू विनोद कुमार छुट्टी पर मिले। जिसके चलते निर्माण से संबंधित फाइलें नहीं देखी जा सकीं। संपत्ति रजिस्टर भी अपडेट नहीं मिला। वसूली का स्तर निम्न पाया। इसके अतिरिक्त अन्य रजिस्टर भी अपूर्ण पाए। बस स्टैंड स्थित नगर पंचायत की नौ दुकानों की नीलामी व दुकान मालिकों के बारे में भी कोई जवाब कर्मचारी नहीं दे पाए।

वहीं, अधिशासी अधिकारी योगेंद्र सिंह भी कार्यालय पहुंचे एसडीएम ने दुकानों की नीलामी व वर्तमान में दुकान को कौन चला रहा है। इसकी जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। वर्तमान में नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता, झिंझाना व ऊन का चार्ज योगेंद्र सिंह देख रहे हैं। जिस कारण वह एक नगर पंचायत को हफ्ते में दो दिन दे पा रहे हैं। एसडीएम निकिता शर्मा ने बताया कि ज्यादातर रजिस्टर अपूर्ण पाए गए। कर्मचारी भी कार्यालय से नदारद मिले। इस संबंध में सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed