फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Scuffle with soldier who went to survey the mosque, uniform torn

मस्जिद का सर्वे करने गए सिपाही से हाथापाई, वर्दी फाड़ी

Thu, 08 Sep 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Scuffle with soldier who went to survey the mosque, uniform torn
- पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर रिपोर्ट की दर्ज
विज्ञापन

- शराब के नशे में बताया जा रहा है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला (शामली)। नगर की मस्जिदों का सर्वे करने गई पुलिस टीम के साथ नशे में एक युवक ने हाथापाई कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की वर्दी फट गई। वहीं, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शासन के निर्देश अनुसार पुलिस नगर व ग्रामीण क्षेत्र की सभी मस्जिदों का सर्वे कर वहां रहने इमाम और मस्जिदों की देखरेख व नमाज पढ़ाने वाले मौलवी के नाम व नंबर की जानकारी कर रही है। बृहस्पतिवार शाम सिपाही मजाहिद अपने एक अन्य साथी के साथ नगर के रेलवे रोड स्थित कुम्हारों वाली मस्जिद पर पहुंचा। वहां शराब के नशे में मस्जिद के बाहर खड़े आसू मिस्त्री ने सिपाही के साथ अभद्रता कर दी। उसने गाली-गलौज व मारपीट कर सिपाही की वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पाकर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा। आरोपी को पकड़कर थाने ले जाया गया। वहां सिपाही ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, वर्दी फाड़ने और गाली-गलौज करने की तहरीर दी। इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि आसू नामक युवक ने पुलिस टीम से अभद्रता की है। मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed