फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Science strode children

विज्ञान प्रदर्शनी में छाए बच्चे

Wed, 24 Feb 2016 01:02 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 24 Feb 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Science strode children
शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दो दिवसीय शैक्षिक निरीक्षण कार्यक्रम और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ताओं ने कहा कि अंक ज्ञान और अक्षर ज्ञान सभी विद्यालय अपने स्तर पर देते हैं, लेकिन यदि शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाए, तो बालकों की मनोदशा में बड़ा बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर के बुढ़ाना रोड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का दो दिवसीय शैक्षिक निरीक्षण एवं विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ पश्चिमी उत्तर प्रदेश शिशु शिक्षा समिति गाजियाबाद के मंत्री पंकज मित्तल और अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कुरुक्षेत्र के संयोजक श्यामसुंदर जैन ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश शिशु शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक नेत्रपाल सिंह ने बताया कि अंक ज्ञान व अक्षर ज्ञान  सभी विद्यालय अपने स्तर पर देते रहे, लेकिन यदि शिक्षा के साथ-साथ  संस्कार भी दिए जाए तो बालक-बालिकाओं की मनोदशा में बड़ा परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में समर्पण निधि का कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। जिससे एकत्रित धनराशि गरीब, असहायों और अशिक्षितों की सेवा में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम 17 हजार एक रुपये का चैक शिशु भारती अध्यक्षा सना सैफी ने पंकज मित्तल, श्यामसुंदर जैन को सौंपा।

प्रदर्शनी में अनेक उपयोगी चार्ट व माडल बनाकर उनके उपयोग बताए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चल रहे सरस्वती शिशु मंदिरों में प्रदेश समिति गाजियाबाद द्वारा छह सरस्वती भी आदर्श विद्यालय की श्रेणी में रखा गया। प्रधानाचार्य प्रकाशवीर व्यवस्थापक विपुल मित्तल, नरेंद्र संगल, देवराज देवरा, दीपक गर्ग, रविंद्र कुमार संभाग निरीक्षक, सुधीर कुमार, सुनील रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed