फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Schools to be opened in council schools from class six to eight from today

परिषदीय विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक आज खुलेंगे स्कूल

Wed, 10 Feb 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Schools to be opened in council schools from class six to eight from today
परिषदीय विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक आज से खुलेंगे स्कूल
विज्ञापन

शामली। शासन के निर्देश पर बुधवार से परिषदीय विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं शुरू होगी। इनमें 50 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति अभिभावकों की सहमति से रहेगी। विद्यालयों में मंगलवार को साफ-सफाई और सैनिटाइज किया गया।

शासन ने कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए 10 फरवरी से कक्षा छह से आठ तक के परिषदीय विद्यालय खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। शासन के निर्देश मिलने पर विद्यालय खोले जाने की तैयारी की गई है। शहर के बनखंडी रोड स्थित संविलियत विद्यालय बालक जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक नीरज गोयल ने बताया कि बुुधवार को कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। विद्यालय में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन कराया गया। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिलौन की प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा ने बताया कि मंगलवार को विद्यालय की धुलाई कराई गई। बच्चों के बैठने की बेंच व्यवस्थित तरीके से लगाकर उन्हें सैनिटाइज कराया गया है। रसोई की साफ-सफाई और बर्तन आदि सबकी अच्छी से सफाई करा दी गई है। बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों से संपर्क किया गया है। विद्यालय में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए बच्चों को शिक्षण कार्य कराया जाएगा। मिड डे मिल के जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों में परिसर, रसोई, उपकरण, शौचालयों की साफ-सफाई विद्यालय खुलने से पहले पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए गीता वर्मा ने बताया कि बुधवार से परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 6 से आठ तक की कक्षाएं शुरू होगी। इसके लिए विद्यालयों में तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed